झालावाड़ में आयोजित 66 वीं राज्य स्तरीय कूड़ो प्रतियोगिता में जयशंकर टाईगर क्लब के खिलाड़ी प्रबल लवानिया ने ऐतिहासिक सफलता प्राप्त करते हुए 30 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक हासिल किया।
टाईगर क्लब की अध्यक्ष प्रतिभा शर्मा ने बताया कि प्रबल ने भरतपुर का प्रतिनिधित्व करते हुए पहले मैच में नागौर, दूसरे मैच में टोंक के खिलाड़ी को हराकर क्वार्टर फाइनल में कांस्य पदक प्राप्त किया। प्रतियोगिता में 20 जिलों के 300 खिलाड़ी हुए शामिल।
क्लब सचिव पीयूष जयशंकर टाईगर ने बताया कि राजस्थान कूड़ो संघ अध्यक्ष सेंसाई राजकुमार मेनारिया ने प्रबल लवानिया को कांस्य पदक एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में जीत हासिल करने पर राज्य स्तरीय भरतपुर कूड़ो टीम प्रभारी शारीरिक शिक्षिका सुषमा शर्मा, टीम मैनेजर योगेश लवानिया, सचिव पीयूष जयशंकर टाईगर, महिला टीम कोच दीप्ति शर्मा एवं अन्य खेल प्रेमियों ने शुभकामनाएं दी।
नोट:अपने मोबाइल पर ‘नई हवा’ की खबरें नियमित प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम और सिटी लिखकर मैसेज करें