भरतपुर
राजस्थान क्रिकेट संघ के तत्वावधान में अगस्त के माह अंतिम सप्ताह में जयपुर में आयोजित होने वाली कॉल्विन शील्ड क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए भरतपुर जिले की टीम के चयन के लिए एक दिवसीय चयन ट्रायल 18 अगस्त रविवार को सुबह 7 बजे से एस.आर क्रिकेट एकेडमी की जगह अब यह ट्रायल मॉडर्न स्कूल आगरा रोड पर होगा। एकेडमी की जगह पर अत्याधिक पानी भर जाने के कारण स्थान में बदलाव किया गया है।
जिला क्रिकेट संघ के सचिव शत्रुधन तिवारी ने बताया कि खिलाड़ियों के दस्तावेजों का बायोमेट्रिक तरीके से सत्यापन किया जाएगा व जो भी खिलाड़ी सत्यापन के दौरान फर्जी पाये जाएंगे उन सभी खिलाड़ियों पर जिला क्रिकेट संघ सख्त कार्रवाई करेगा। इस ट्रायल को देने वाले इच्छुक खिलाड़ी अपने साथ जन्म प्रमाणपत्र (डिजिटल वाला) मूल निवास प्रमाण पत्र (डिजिटल वाला) आधार कार्ड तथा 10 वी की मार्कशीट एवं माता-पिता का आधार कार्ड व वोटर आईडी कार्ड आदि साथ लेकर आएं एवं खिलाड़ियों की आधार हिस्ट्री अपडेट भी चैक की जाएगी तथा ये सभी दस्तावेज ओरिजिनल होने चाहिए एवं खिलाड़ी अपनी पहनने वाली सफ़ेद किट एवं क्रिकेट खेलने का सामान भी साथ लेकर आएं। सचिव ने यह भी बताया कि इस चयन ट्रायल के बाद भरतपुर जिले की 16 सदस्यीय टीम का चयन किया जाएगा।
‘नई हवा’ की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
सरकारी बैंकों में नहीं घटेगी हिस्सेदारी | लोकसभा में बैंकिंग लॉ अमेंडमेंड बिल पेश
जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर के पदों पर निकली बम्पर भर्ती, SSC ने जारी किया नोटिफिकेशन
इस यूनिवर्सिटी में निकली प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती | इस डेट तक करें अप्लाई
नई हवा’ की खबरें नियमित और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें
