दौसा में महिला डॉक्टर के सुसाइड का मामला: विप्र कल्याण बोर्ड ने पुलिस अधिकारियों के खिलाफ एक्शन को बताया न्यायसंगत

जयपुर 

विप्र कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष महेश शर्मा ने लालसोट में डॉ.अर्चना शर्मा सुसाइड मामले में पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही को न्यायसंगत बताते हुए मुख्यमंत्री का आभार जताया है।

राजस्थान विप्र कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष महेश शर्मा ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से दोषी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ़ कड़ी कार्यवाही की मांग की थी। मुख्यमंत्री ने विप्र कल्याण बोर्ड की मांगों को स्वीकारते हुए पुलिस अधीक्षक को हटा दिया है और वृताधिकारी को एपीओ कर दिया है। इसके साथ ही थाना इंचार्ज को निलंबित किया है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के ऐसे कठोर निर्णय से जनता का कानून के प्रति विश्वास जगेगा। उन्होंने कहा कि पुलिस की लापरवाही और गलत निर्णय से यह सुसाइड हुआ। पुलिस के आला अधिकारियों के खिलाफ ऐसी कड़ी कार्यवाही इस बात का प्रतीक है कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

दौसा में महिला डॉक्टर के सुसाइड का मामला: SP को हटाया, SHO निलंबित, CO को किया APO

घूस लेते हुए पकड़े गए PWD XEN और ASI

जयपुर से लापता वकील की दोनों बेटियां लखनऊ में  मिलीं, डोर-टू-डोर बेच रहीं थीं सामान

UP में इंटरमीडिएट का अंग्रेजी का पेपर लीक, सरकार ने किया रद्द, DIOS निलंबित

7th Pay Commission: केंद्र  सरकार ने  कर्मचारियों का बढ़ाया DA, जानिए कितना बढ़ा और कितना मिलेगा एरियर

18 घंटे बैंक के लॉकर में बंद रहे 84 साल के बुजुर्ग, सुबह बैंक खुला तो सामने आई लापरवाही

इंडियन फार्मासिस्ट एसोसिएशन की केंद्रीय चिकित्सा मंत्री के नाम मार्मिक चिट्ठी; न्याय करिए सरकार, डॉक्टर को मरना पड़े तो इससे ज्यादा दुखद कुछ नहीं

दौसा में महिला डॉक्टर के सुसाइड का मामला:  निजी अस्पतालों में चिकित्सा सेवाएं ठप