राज्य स्तरीय सीनियर कॉल्विन शील्ड के लिए भरतपुर टीम घोषित | चयन प्रक्रिया, फिटनेस टेस्ट और दो चयन मैचों के बाद 16 सदस्यीय स्क्वॉड फाइनल

भरतपुर जिला क्रिकेट संघ ने राज्य स्तरीय सीनियर कॉल्विन शील्ड प्रतियोगिता के लिए 16 सदस्यीय टीम घोषित की। अव्यांश सिंह कप्तान और चेतन शर्मा उपकप्तान बने। जयपुर में रेड बॉल लीग मुकाबले खेले जाएंगे।

‘नई हवा’ की खबरों से जुड़ने के लिए हमारे WhatsApp Channel को follow करें ।

भरतपुर 

भरतपुर में क्रिकेट के मैदान से बड़ी खबर सामने आई है। राज्य स्तरीय सीनियर कॉल्विन शील्ड क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए जिला क्रिकेट संघ भरतपुर ने 16 सदस्यीय टीम की आधिकारिक घोषणा कर दी है। चयनकर्ताओं द्वारा लंबी और कड़ी प्रक्रिया के बाद यह टीम फाइनल की गई है, जिसमें फिटनेस टेस्ट, दो चयन मैचों और पूर्व प्रदर्शन को आधार बनाया गया।

जिला क्रिकेट संघ भरतपुर के चयनकर्ताओं सूरज शर्मा, नरेश खत्री, लंकेश सियाराम, प्रेम सिंह और पंकज गोयल ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की गहन समीक्षा के बाद टीम का चयन किया।

शिक्षा विभाग में ‘सैलरी स्कैनर’ ऑन | लाखों कर्मचारियों के वेतन की फिर होगी जांच, गड़बड़ी मिली तो वसूली और कार्रवाई तय

कप्तान और उपकप्तान घोषित

टीम की कमान अव्यांश सिंह को सौंपी गई है, जबकि चेतन शर्मा को उपकप्तान बनाया गया है। कोच की जिम्मेदारी गौरव फौजदार को दी गई है।

जिला क्रिकेट संघ के सचिव शत्रुघ्न तिवारी ने बताया कि चयन प्रक्रिया एक दिवसीय ट्रायल, यो-यो फिटनेस टेस्ट, चयनित 28 खिलाड़ियों के बीच हुए दो चयन मैचों और पूर्व राज्यस्तरीय प्रदर्शन के आधार पर पूरी की गई।

भरतपुर टीम (16 सदस्यीय स्क्वॉड)

अव्यांश सिंह (कप्तान), चेतन शर्मा (उपकप्तान), अनिरुद्ध सिंह, मोहित गुप्ता, आर्यन बघेल, शुभम कुमार, सचिन कैथ, दिव्यांश फौजदार, रितिक सिंह, ऋषभ फौजदार, गिरीश चाहर, आयुष बंसल, सचिन पहाड़िया, हरिओम चौधरी, जतिन शर्मा, शोभित सिंह।

पेट्रोल ने फिर लगाई आग, डीजल ने निकाला दम | 10 दिन में चौथा झटका, दिल्ली में ₹100 पार हुआ पेट्रोल

मैचों का कार्यक्रम घोषित

भरतपुर की टीम लीग आधार पर रेड बॉल से खेले जाने वाली इस प्रतियोगिता में जयपुर में उतरेगी। टीम के मुकाबले इस प्रकार होंगे—

  • 27 मई: बीकानेर से पहला मैच
  • 28 मई: जैसलमेर से दूसरा मैच
  • 29 मई: तीसरा लीग मैच
  • 31 मई: सवाई माधोपुर से चौथा मैच
  • 1 जून: दौसा से अंतिम लीग मैच

‘नई हवा’ की खबरों से जुड़ने के लिए हमारे WhatsApp Channel को follow करें ।

खेल जगत में उत्साह, संघ ने दी शुभकामनाएं

टीम चयन की घोषणा के बाद जिला क्रिकेट संघ में उत्साह का माहौल देखने को मिला। संघ अध्यक्ष विष्णु लोहिया, कोषाध्यक्ष मुनेंद्र तिवारी, संयुक्त सचिव अरुण कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष अजय कुमार शर्मा, राजकुमार जैन सहित कई पदाधिकारियों और सदस्यों ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।

रविंद्र कौमारियाँ, नाहर सिंह, विनोद शर्मा, राहुल लोहिया, त्रिलोकनाथ शर्मा, पवन कौनंये, अमित सिंह, गिरीश शर्मा, जितेंद्र गुर्जर, बीनू सिंह, अवदेश खटाना, देवेंद्र सिंह कालू और वरिष्ठ खेल पत्रकार संजीव चीनिया सहित सभी ने टीम को जीत की अग्रिम बधाई दी।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

RBI करेंसी चेस्ट से 8.70 करोड़ उड़ाए, फिर खरीदा करोड़ों का बंगला | बैंक अफसर की लग्जरी लाइफ का काला खेल बेनकाब

90 साल की सास को पीठ पर लादकर 3 KM चली बहू | बैंक से 500 रुपये की पेंशन के लिए सिस्टम से जंग की दिल दहला देने वाली तस्वीर, वीडियो ने झकझोर दिया देश

30 की उम्र में ही हड्डियां हो रहीं खोखली | ये आदतें चुपचाप शरीर को बना रही हैं ‘फ्रैक्चर मशीन’

‘तेल का नया बादशाह’ | होर्मुज संकट के बीच भारत का सहारा बना वेनेजुएला, सऊदी-अमेरिका दोनों पीछे छूटे

‘नई हवा’ की खबरों से जुड़ने के लिए हमारे WhatsApp Channel को follow करें ।