राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष भंवर सिंह को गोली मारी, हालत नाजुक

उदयपुर 

राजस्थान के उदयपुर में राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष भंवर सिंह को रविवार को उस समय गोली मार दी गई जब वह यूनिवर्सिटी में संगठन के कार्यक्रम के बाद निकल रहे थे। भंवर सिंह को नाजुक हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फायरिंग की घटना के बाद आरोपी को लोगों ने मौके पर ही दबोच लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी। बाद में उसे पुलिस को सौंप दिया गया। उसे भी घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अब जेनेरिक दवाएं नहीं लिखी तो डॉक्टर्स के खिलाफ होगा एक्शन, NMC ने जारी किए नए नियम | IMA विरोध में उतरा

आरोपी की पहचान दिग्विजय सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी दिग्विजय सिंह पहले राजपूत करणी सेना की उदयपुर जिला इकाई का अध्यक्ष रह चुका है जिसे फायरिंग में घायल हुए संगठन के प्रदेश अध्यक्ष भंवर सिंह पद से हटा दिया था

यह घटना शहर के भूपालपुरा थाना क्षेत्र के बीएन यूनिवर्सिटी में हुई है, जहां पर राजपूत करणी सेवा की एक सभा चल रही थी। बताया जा रहा है कि 23 सितंबर को राजपूत करणी सेना का स्थापना दिवस हैं उसी की तैयारी और 17 सूत्रीय सरकार से मांगों को लेकर बीएन यूनिवर्सिटी के कुम्भा सभागार में बैठक चल रही थी बैठक के बाद में जलपान किया जा रहा था उसी समय आरोपी दिग्विजय सिंह बाठेड़ा ने प्रदेशाध्यक्ष भंवर सिंह को गोली मार दी  गोली भंवर सिंह को रीढ़ की हड्डी में लगी

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्राथमिक रूप से यह सामने आया है कि दिग्विजय सिंह बाठेड़ा को जिलाध्यक्ष पद से हटाया गया गया इसी बात का गुस्सा उसके अंदर था इसी कारण फायरिंग की गई पुलिस अभी आरोपी दिग्विजय सिंह से पूछताछ कर रही है

नई हवा’ की  खबरें  नियमित  और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए  व्हाट्सएप नंबर  9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें

अब जेनेरिक दवाएं नहीं लिखी तो डॉक्टर्स के खिलाफ होगा एक्शन, NMC ने जारी किए नए नियम | IMA विरोध में उतरा

CM गहलोत के पूर्व OSD सहित दो दर्जन ने थामा भाजपा का दामन | पूर्व जज, कर्मचारी नेता और पूर्व विधायक भी शामिल हुए, यहां देखिए इनकी सूची

रेपो दर नहीं बदली फिर भी इन बैंकों ने महंगा कर दिया कर्ज, बढ़ेगी EMI

देशभर के लाखों बीएड डिग्रीधारियों को बड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट के फैसले ने थर्ड ग्रेड टीचर भर्ती लेवल-1 से किया बाहर

RAS-2023 प्री परीक्षा की तिथि घोषित, जानिए कब होगी | 905 पदों पर हो रही है भर्ती