कोटा
राजस्थान के कोटा जिले में एक SHO भांग के ठेके को चलने देने और अवैध रूप से बिकने वाली भांग पर रोक लगाने की एवज में घूस मांग रहा था। ACB की टीम ने उसे आठ हजार रुपए लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार SHO का नाम बदन सिंह है और उसकी पोस्टिंग सांगोद में है। परिवादी महावीर नगर तृतीय निवासी बलराज सिंह राजपूत ने 22 सितम्बर को शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके मालिक उदल सिंह का सरकारी भांग का ठेका सांगोद कस्बे में कुंदनपुर रोड है जिसको वही संभालता है। ठेके के आसपास अवैध रूप से भांग भी बेची जा रही है जिसको बंद करवाने के लिए सांगोद एसएचओ बदन सिंह से बातचीत की थी, लेकिन उन्होंने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया।
घूस लेकर कार में रख ली
जब दोबारा अवैध भांग की बिक्री बंद करवाने के लिए सीआई बदन सिंह से मिला तो उन्होंने मंथली के रूप में 10,000 रुपए रिश्वत की मांग की। कोटा एसीबी के एएसपी ठाकुर चंद्रशील कुमार ने बताया कि सत्यापन में शिकायत सही पाई गई। इसके साथ ही एसएचओ बदन सिंह ने 2000 रुपए भी परिवादी से प्राप्त कर लिए थे जिसके बाद कोटा एसीबी की टीम ने आज ट्रैप की कार्रवाई की। गुरुवार को एसएचओ बदन सिंह मीणा ने परिवादी बलराज सिंह को रिश्वत की राशि लेकर बोरखेड़ा थाने के सामने बुलाया जहां पर उन्होंने अपनी कार में यह रिश्वत की राशि लेकर रख दी। इसके बाद ACB की टीम ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। रिश्वत की राशि उनकी कार की अगली सीट से बरामद कर ली गई है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- ‘63% DA की आहट या सिर्फ आंकड़ों का खेल?’ | CPI-IW के नए डेटा ने बढ़ाई उम्मीदें, जुलाई 2026 में केंद्रीय कर्मचारियों को मिल सकता है बड़ा तोहफा
- ‘नामांतरण के नाम पर खेल… और एसीबी का सीधा वार’ | रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ धराया, ट्रैप में फंसा पूरा जाल
- भ्रष्टाचार पर सरकार का सबसे बड़ा प्रशासनिक वार | 20 अफसरों की नौकरी गई, 332 निलंबित, 17 की पेंशन बंद, 577 और रडार पर
- ढिगावड़ा स्टेशन के पास खामोश हुई ज़िंदगी | इंजीनियर की आत्महत्या से सनसनी, पत्नी व ससुराल पर प्रताड़ना के गंभीर आरोप
- ढाई साल का इंतज़ार खत्म | राजस्थान भाजपा को मिला नया संगठन महामंत्री, अजेय कुमार को मिली कमान
- भरतपुर के साकेत गौतम ने राजस्थान में बजाया डंका | मैच रेफरी परीक्षा में चौथा स्थान, एग्जाम पास करते ही मिली बड़ी जिम्मेदारी
- 5 जून को हरियाली की हुंकार से गूंजेगा भरतपुर | प्लास्टिक हटाओ, पर्यावरण बचाओ के संदेश के साथ निकलेगी विशाल रैली
- भुसावर को जानने की अनोखी मुहिम का सम्मान | ऑनलाइन क्विज के विजेताओं का नौवां समारोह संपन्न
- RGHS की ‘पावरफुल मैडम’ पर जांच का शिकंजा | इंपैनलमेंट से रिकवरी माफी तक के फैसले जांच के घेरे में
