डूंगरपुर
राजस्थान के डूंगरपुर जिले के धंबोला थाना क्षेत्र में पीठ कस्बे में एक शिक्षक के घर से पुलिस ने 12 लाख रुपए कैश और रीट भर्ती परीक्षा के कई आवेदन पत्र बरामद किए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि कहीं शिक्षक के रीट (REET) में नकलमाफिया से तो तार नहीं जुड़े। पुलिस इससे ज्यादा और कोई जानकारी भी साझा नहीं कर रही है।
गुरूवार देर शाम को सीमलवाड़ा डीएसपी रामेश्वलाल के नेतृत्व में पीठ कस्बे में एक कॉम्प्लेक्स पर पुलिस ने छापा मारा। इसी कॉम्प्लेक्स में रहने वाले राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कड़वास फला डुंका के शिक्षक भंवरलाल जाट निवासी बाड़मेर के कमरे की तलाशी ली गई तो कमरे से 12 लाख रुपए से अधिक का कैश बरामद हुआ।
कमरे में 10वीं कक्षा की ओरिजनल मार्कशीट और रीट (Reet) परीक्षा को लेकर कुछ अभ्यर्थियों के आवेदन पत्र भी मिले हैं। पुलिस शिक्षक से 12 लाख रुपए और रीट परीक्षा से जुड़े दस्तावेजों के बारे में पूछताछ कर रही है। मामले में शिक्षक की ओर से फिलहाल कोई संतोषप्रद जवाब नहीं मिला है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- ‘63% DA की आहट या सिर्फ आंकड़ों का खेल?’ | CPI-IW के नए डेटा ने बढ़ाई उम्मीदें, जुलाई 2026 में केंद्रीय कर्मचारियों को मिल सकता है बड़ा तोहफा
- ‘नामांतरण के नाम पर खेल… और एसीबी का सीधा वार’ | रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ धराया, ट्रैप में फंसा पूरा जाल
- भ्रष्टाचार पर सरकार का सबसे बड़ा प्रशासनिक वार | 20 अफसरों की नौकरी गई, 332 निलंबित, 17 की पेंशन बंद, 577 और रडार पर
- ढिगावड़ा स्टेशन के पास खामोश हुई ज़िंदगी | इंजीनियर की आत्महत्या से सनसनी, पत्नी व ससुराल पर प्रताड़ना के गंभीर आरोप
- ढाई साल का इंतज़ार खत्म | राजस्थान भाजपा को मिला नया संगठन महामंत्री, अजेय कुमार को मिली कमान
- भरतपुर के साकेत गौतम ने राजस्थान में बजाया डंका | मैच रेफरी परीक्षा में चौथा स्थान, एग्जाम पास करते ही मिली बड़ी जिम्मेदारी
- 5 जून को हरियाली की हुंकार से गूंजेगा भरतपुर | प्लास्टिक हटाओ, पर्यावरण बचाओ के संदेश के साथ निकलेगी विशाल रैली
- भुसावर को जानने की अनोखी मुहिम का सम्मान | ऑनलाइन क्विज के विजेताओं का नौवां समारोह संपन्न
- RGHS की ‘पावरफुल मैडम’ पर जांच का शिकंजा | इंपैनलमेंट से रिकवरी माफी तक के फैसले जांच के घेरे में
- 5 सेकंड में उजड़ गया दोस्तों का सफर | बालाजी के दर्शन कर लौट रही SUV हवा में उछली, पलटते ही एक की मौत
