दौसा / जयपुर
राजस्थान में 26 सितंबर को होने वाली रीट परीक्षा से दो दिन पहले जोधपुर और डूंगरपुर के बाद अब दौसा में भी लाखों की नकदी के साथ चार लोगों को पुलिस ने दबोच लिया है। शक है कि ये सभी लोग REET परीक्षा को प्रभावित करने की फ़िराक में थे जिसके लिए कई लोगों से बड़ी डील की गई। इसके बाद कोतवाली थाना पुलिस इनसे पूछताछ में जुट गई है।
पुलिस को सूचना मिली थी कि दौसा में भी कुछ लोग परीक्षा की आड़ में अवैध कारोबार चला रहे हैं। पुलिस ने स्कॉलर गैंग की आशंका के चलते इन लोगों को गिरफ्तार किया है जो फर्जी परीक्षार्थियों को एन्ट्री करवाने का प्रयास करते हैं।
आपको बता दें कि इससे पहले जोधपुर में एक लाख रुपए में REET में फुल मार्क्स की गारंटी लेने वाले जोधपुर निवासी मनोहर सिंह नाम के एक युवक को SOG ने डमी नोट भेज कर गिरफ्तार कर लिया था। इसी तरह गुरूवार देर शाम राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कड़वास फला डुंका के शिक्षक भंवर लाल जाट को डूंगरपुर में रीट परीक्षा 2021 में फर्जी अभ्यर्थियों को बैठाने की आशंका पर गिरफ्तार कर लिया गया था। उसके कमरे से 12.17 लाख व REET से जुड़े कागजात बरामद हुए हैं।
अब दौसा में भी पुलिस ने REET परीक्षा में फर्जीवाड़े की आशंका पर चार लोगों को हिरासत में लिया है। जानकारी मिली है कि गिरोह के लोग REET परीक्षा को प्रभावित करने की तैयारी में थे। इनसे कड़ाई से पूछताछ की जा रही है।
जो पकड़े गए उनमें कुछ दौसा से बाहर के
अभी तक की मिली जानकारी के अनुसार दौसा में जिन चार लोगों को पकड़ा गया है उनमें कुछ लोग दौसा जिले के बाहर के हैं जिन्होंने दौसा में भी REET परीक्षा को प्रभावित करने के लिए बड़ा जाल फैला रखा था।अब पुलिस यही पता लगाने की कोशिश करने में लगी है कि इस गिरोह के लोग और कहां तक पहुंचे हैं।
भागने की फ़िराक में थे
दरअसल दौसा पुलिस को इन संदिग्धों द्वारा REET परीक्षा में गड़बड़ी करने की आशंका थी। इस पर दौसा कोतवाली पुलिस ने इनकी घेराबंदी की जिसकी भनक लगते ही चारों संदिग्ध एक कार से भागने की फ़िराक में थे। लेकिन पुलिस ने उनको दबोच लिया गया। कोतवाली पुलिस ने जांच पड़ताल की तो पता चला कि उनमें से कुछ लोग दौसा के नहीं हैं।
पांच लाख की नकदी और मोबाइल फोन बरामद
पुलिस ने इन संदिग्धों की तलाशी में पांच लाख की नकदी और एक मोबाइल फोन बरामद किया है। फोन की पड़ताल में ही REET परीक्षा को प्रभावित करने की बात सामने आई है। अब पुलिस ये पता लगाने में लगी है कि ये तरीके क्या थे। पुलिस का मानना है कि दौसा में इस तरह के और लोग भी हो सकते हैं।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- ‘63% DA की आहट या सिर्फ आंकड़ों का खेल?’ | CPI-IW के नए डेटा ने बढ़ाई उम्मीदें, जुलाई 2026 में केंद्रीय कर्मचारियों को मिल सकता है बड़ा तोहफा
- ‘नामांतरण के नाम पर खेल… और एसीबी का सीधा वार’ | रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ धराया, ट्रैप में फंसा पूरा जाल
- भ्रष्टाचार पर सरकार का सबसे बड़ा प्रशासनिक वार | 20 अफसरों की नौकरी गई, 332 निलंबित, 17 की पेंशन बंद, 577 और रडार पर
- ढिगावड़ा स्टेशन के पास खामोश हुई ज़िंदगी | इंजीनियर की आत्महत्या से सनसनी, पत्नी व ससुराल पर प्रताड़ना के गंभीर आरोप
- ढाई साल का इंतज़ार खत्म | राजस्थान भाजपा को मिला नया संगठन महामंत्री, अजेय कुमार को मिली कमान
- भरतपुर के साकेत गौतम ने राजस्थान में बजाया डंका | मैच रेफरी परीक्षा में चौथा स्थान, एग्जाम पास करते ही मिली बड़ी जिम्मेदारी
- 5 जून को हरियाली की हुंकार से गूंजेगा भरतपुर | प्लास्टिक हटाओ, पर्यावरण बचाओ के संदेश के साथ निकलेगी विशाल रैली
- भुसावर को जानने की अनोखी मुहिम का सम्मान | ऑनलाइन क्विज के विजेताओं का नौवां समारोह संपन्न
- RGHS की ‘पावरफुल मैडम’ पर जांच का शिकंजा | इंपैनलमेंट से रिकवरी माफी तक के फैसले जांच के घेरे में
- 5 सेकंड में उजड़ गया दोस्तों का सफर | बालाजी के दर्शन कर लौट रही SUV हवा में उछली, पलटते ही एक की मौत
