जयपुर। राजस्थान की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। इससे राजस्थान की राजनीति में एक बार फिर तूफ़ान आ सकता है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सत्ता कितनी हिलती है, यह आने वाले समय में पता चलेगा। फ़िलहाल राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। इस बार फ्रंट फुट पर खेलने आए सचिन पायलट गुट के बाड़मेर के गुड़ामालानी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक हेमाराम चौधरी। पार्टी आलाकमान से नाराज हेमाराम चौधरी ने 18 मई को राजस्थान विधान सभा की सदस्यता से इस्तीफ़ा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफ़ा ई मेल और डाक से अलग-अलग सीधे विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी को भेजा है। हेमाराम चौधरी ने अपने इस्तीफे की वजह नहीं बताई है और कहा है कि वजह इस्तीफ़ा स्वीकृत होने के बाद बताएंगे। हेमाराम चौधरी ने इससे पहले भी इस्तीफा दिया था, लेकिन उस वक्त उन्हें मना लिया गया था।
सूत्रों ने बताया कि हेमाराम ने अपना इस्तीफ़ा पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट का इशारा मिलने के बाद दिया। आपको बता दें कि स पिछले साल पायलट खेमे ने पार्टी से बगावत कर दी थी और उनकी बाड़ेबंदी में भी हेमाराम 19 विधायकों के साथ थे।विधानसभा के बजट सत्र के दाैरान भी हेमाराम ने बगावती तेवर दिखाते हुए सरकार पर उनकी आवाज दबाने और उनके विधानसभा क्षेत्र में विकास के कामों में भेदभाव का आरोप लगाया था। हेमाराम चौधरी सरकार बनने के बाद से ही असंतुष्ट चल रहे हैं, उनकी जगह हरीश चौधरी को मंत्री बनाया गया था तब से वे नाराज हैं। मुख्यमंत्री गहलोत की कार्यशैली से नाराज हेमाराम लंबे समय तक विधानसभा भी नहीं आए थे।
ये भी पढ़ें
- 7 नए IAS अफसरों को मिली पहली बड़ी जिम्मेदारी | राजस्थान के इन जिलों में संभालेंगे प्रशासन की कमान
- OTS पर हाईकोर्ट का बड़ा झटका: सरकार का फैसला रद्द | कहा- सत्ता बदली है, वादा नहीं; अब पुराने प्लान पर ही बनेगा प्रोजेक्ट
- ICU बना मौत का कमरा, धुएं ने छीन ली कई लोगों की सांसें | अस्पताल की 5वीं मंजिल पर भड़की आग, मरीज खिड़कियों से निकाले गए
- इंतजार खत्म, जेब होगी भारी | इन कर्मचारियों-पेंशनर्स के DA-DR में बढ़ोतरी, एरियर भी मिलेगा
- खेत बचाओ अभियान की घंटी | मिट्टी थक रही है, खाद बढ़ रही है… किसानों को KVK ने चेताया
- BDA पर भड़के किसान, पास हुआ निंदा प्रस्ताव | बोले- हमें ‘भू-माफिया’ बताकर सरकार को गुमराह किया जा रहा, अब CM से सीधी मुलाकात की तैयारी
- TMC में ‘महाभारत’ | 60 विधायक लेकर अलग हुए बागी, ममता ने पूरी पार्टी की कमेटियां ही भंग कर दीं
- मस्टरोल के बदले ‘महीना’ मांग रहा था बाबू | 25 हजार जेब में रखते ही ACB ने दबोचा, पंचायत कार्यालय में मचा हड़कंप
- UP: जनगणना ड्यूटी के बीच शिक्षकों की दोहरी परेशानी | MDM राशन संकट और ऑनलाइन कार्यों के दबाव पर BSA को सौंपे गए दो ज्ञापन
- Bharatpur: जमीनी रंजिश ने ली जान | भतीजे ने चाचा का किया कत्ल, चक सहना गांव में सनसनी और तनाव
