भरतपुर
राजस्थान की गहलोत सरकार भरतपुर के उस सरकारी डॉक्टर पर कुपित होकर बैठी हुई है जिसने एक सांसद के सामने कोरोना के आंकड़ों की पोल खोल कर रख दी थी। सरकारी पोल खुल जाने पर पहले तो विभाग ने एक नोटिस थमा उस डॉक्टर से यह पूछ लिया कि उसने सरकार की किरकिरी क्यों की? अब जब सरकार को इस नोटिस से मन नहीं भरा तो उसे सीएचसी नदबई से ही हटा दिया गया है।
सूत्रों ने बताया कि कि डॉ.पवन गुप्ता को सीएचसी नदबई से तुरन्त प्रभाव से हटाकर महिला पॉलीटेकनिक कोविड केयर केंद्र पर अग्रिम आदेशों तक के लिए पदस्थापित किया गया है। बताया गया है कि डॉ.पवन गुप्ता जुबान खुलने के बाद उन्हें कोविड जांच के संबंध में दिए गए बयान के लिए चिकित्सा विभाग द्वारा सोमवार को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था, लेकिन डॉ. गुप्ता द्वारा दिए गए जवाब को असंतोषजनक पाए जाने पर चिकित्सा विभाग ने उन्हें अपने वर्तमान पद से ही हटा दिया गया है।
यह है पूरा मामला
दरअसल हुआ यह कि भरतपुर संसदीय क्षेत्र की भाजपा सांसद रंजीता कोली नदबई विधानसभा के सीएससी सेंटर का औचक निरीक्षण करने पहुंची तो एक मरीज ने उन्हें बताया कि वह पिछले दो दिन से कोरोना का टेस्ट करवाने हेतु स्वास्थ्य केंद्र पर चक्कर काट रहा है परंतु उनका टेस्ट नहीं किया जा रहा। इस मामले को लेकर जब सांसद ने स्वास्थ्य केंद्र के डॉ. पवन गुप्ता से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि जब कोरोना के मामले ज्यादा आने लगते हैं तो राज्य सरकार की ओर से आदेश दिया जाता है कि कोरोना के टेस्ट कम से कम किए जाएं और सही आंकड़े किसी को ना बताए जाएं।
ये भी पढ़ें
- बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, 16 IPS अफसरों की कुर्सी बदली, कई अहम जिम्मेदारियां नए हाथों में | यहां देखें पूरी लिस्ट
- दुकानें तोड़ोगे तो शहर बंद होगा | भरतपुर में व्यापारियों ने यज्ञ कर सरकार को दी खुली चेतावनी
- सरकारी स्कूलों के शिक्षक अब सड़क पर उतरेंगे | ‘अफसरशाही ने शिक्षा व्यवस्था का बंटाधार कर दिया’
- जगतपुरा अग्रवाल समाज को मिली नई टीम | श्रीनिवास फतेहपुरिया अध्यक्ष, उमेश गुप्ता महासचिव निर्विरोध चुने गए
- इन कर्मचारियों की निकली लॉटरी, सरकार ने बढ़ा दिया इतना वेतन
- कोटा मेडिकल कॉलेज हादसे के बाद बड़ा एक्शन | 24 दवाओं पर रोक, पूरे प्रदेश के अस्पतालों में सप्लाई-यूज़ पर बैन
- जयपुर में ‘लोकल टू ग्लोबल’ का मंत्र | MSME और हस्तकला उद्यमियों को निर्यात से डिजिटल मार्केटिंग तक सिखाया बिज़नेस का पूरा रोडमैप
- RGHS पर सरकार–कर्मचारी टकराव तेज | इंश्योरेंस मोड के खिलाफ महासंघ अड़ा, आंदोलन और उग्र करने की चेतावनी
- 39 साल की फौजी सेवा के बाद देश की सबसे बड़ी जिम्मेदारी | लेफ्टिनेंट जनरल राजा सुब्रमणि बने नए CDS, नए नौसेना प्रमुख की भी नियुक्ति
- पहले मुआवजा, फिर बुलडोजर | सड़क चौड़ीकरण के खिलाफ भरतपुर के व्यापारी आर-पार के मूड में
डा. गुप्ता के अनुसार अब सरकार ने फिर कह दिया है कि कोरोना के आंकड़ों को वापिस बढ़ाओ। सांसद रंजीता कोली और डॉ. पवन गुप्ता की बातचीत का वीडियो वायरल हो गया है। इससे राज्य सरकार और स्वास्थ्य विभाग की खूब किरकिरी हो रही है। इसके बाद चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कप्तान सिंह ने डॉ. पवन को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया। आरोप है कि उन्होंने सरकार की छवि को खराब करने का काम किया है। विभाग डा. गुप्ता के जवाब से संतुष्ट नहीं हुआ तो उनको सी. एच. सी नदबई से भी पदमुक्त कर महिला पॉलीटेकनिक कोविड केयर केंद्र पर अग्रिम आदेशों तक तैनात कर दिया गया है।
