जयपुर ग्रामीण के बस्सी में ACB ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पटवारी और उसके दलाल को 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। कार्रवाई एएसपी सुनील सिहाग के नेतृत्व में हुई।
जयपुर
जमीन से जुड़ी एक फाइल ने ऐसा मोड़ लिया कि सीधे भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की टीम पहुंच गई। जयपुर ग्रामीण के बस्सी इलाके में एसीबी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पटवारी और उसके दलाल को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। जैसे ही ट्रैप सफल हुआ, इलाके के सरकारी दफ्तरों में हड़कंप मच गया।
जानकारी के मुताबिक, परिवादी ने एसीबी को शिकायत दी थी कि पटवारी विक्रम और उसका एक दलाल उससे तासमा रिपोर्ट तैयार करने के बदले 30 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहे हैं। आरोप है कि रिश्वत नहीं देने पर उसे लगातार परेशान किया जा रहा था
आधी रात बना जल्लाद, सुबह खुद किया इकबाल | पिता ने तलवार से पत्नी और 8 साल की बेटी को मार डाला
शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने पहले पूरे मामले का गोपनीय सत्यापन कराया। जांच में रिश्वत मांगने की बात सही पाई गई। इसके बाद टीम ने आरोपियों को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। योजना के तहत जैसे ही रिश्वत की रकम का लेन-देन हुआ, एसीबी की टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पटवारी और उसके दलाल को रंगे हाथ पकड़ लिया। अचानक हुई इस कार्रवाई से आसपास के सरकारी कर्मचारियों में भी हलचल मच गई।
यह पूरी कार्रवाई एसीबी के एएसपी सुनील सिहाग के नेतृत्व में की गई। फिलहाल दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस मामले में और कौन-कौन लोग शामिल हो सकते हैं।
नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
‘जीरो नंबर वाले भी नौकरी के हकदार?’ | फोर्थ क्लास भर्ती पर हाईकोर्ट हैरान, सरकार से मांगा जवाब
खून की कमी चुपचाप वार करती है | आयरन की गोली बेअसर क्यों? आदतें बदलें, हीमोग्लोबिन खुद बढ़ेगा
‘नई हवा’ की खबरों को Subscribe करने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़ें।
