भरतपुर
राजस्थान के भरतपुर जिले में बदमाश गैस कटर से काट कर एक ATM से लाखों रुपए की नकदी उड़ा कर ले गए। इस लूट का पता रविवार सुबह तब लगा जब पास के एक दुकानदार ने एटीएम का शटर टूटा हुआ देखा।
जानकारी के अनुसार लूट की यह वारदात भरतपुर जिले के डीग कस्बे की है। डीग कस्बे के किशन लाल जोशी सीनियर सेकेंडरी स्कूल नए बस स्टैंड के पास लगे इंडी कैश एटीएम (ATM) में से बदमाश करीब ₹4,17000 उड़ा गए।
रविवार सुबह इस घटना का पता बस स्टैंड पर इंडी कैश एटीएम के पास वाले परचून की दुकान मालिक (Grocery Shop Owner) को लगा। परचून दुकान मालिक ने बताया कि वह सुबह करीब 5:30 बजे अपनी दुकान खोलने आया तो उसने शटर कटा पाया। जिस पर उसने तत्काल बैंक कर्मचारी को फोन से सूचना दे। बैंक कर्मचारी मौके पर पहुंचा और उसने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने बताया कि एटीएम को गैस कटर के जरिए काटा गया और कैश निकाला गया।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- अब छुट्टी ‘मांगनी’ नहीं, हक बन गई | 6 महीने में पेड लीव, हर साल कैश और ‘रिजेक्टेड’ छुट्टियां भी नहीं होंगी बेकार
- हाईकोर्ट का सख्त वार | डिस्कॉम CMD आरती डोगरा पर ACB जांच के आदेश, 3 महीने में रिपोर्ट तलब
- सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत | महंगाई भत्ता बढ़ा, लाखों को मिलेगा फायदा
- रैकेट की चमक, भरतपुर का नाम रोशन | टेबल टेनिस दिवस पर खिलाड़ियों का सम्मान, अकादमी में उत्सव सा माहौल
- आपत्तिजनक वीडियो विवाद में बड़ा एक्शन | हाई कोर्ट ने जज को किया सस्पेंड, ट्रांसफर भी तय
- मौसम में बड़ा बदलाव तय | अल-नीनो की दस्तक से भारत के मानसून पर संकट
- कलशों से सजेगा भुसावर, भक्ति में डूबा कस्बा | मंगल यात्रा की गूंज, शिखरों पर होगा दिव्य कलशारोहण
- ढाई लाख दिलाने के नाम पर मांगे 35 हजार | समाज कल्याण विभाग के 2 कर्मचारी समेत दलाल रंगे हाथ गिरफ्तार, ACB की कार्रवाई
- जयपुर में गर्मी से बचाने के लिए बदला स्कूल टाइम | अब इतने बजे तक ही लगेंगी कक्षाएं
- यादवेंद्र मोहन शर्मा को ‘इमर्जिंग पीआर अवॉर्ड’ से नवाज़ा
