नई हवा ब्यूरो | जयपुर
RAS रिजल्ट मामले में सोशल मीडिया पर शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा जमकर ट्रोल हो रहे हैं। ट्विटर पर #शिक्षा मंत्री इस्तीफा दो ट्रेंड कर चुका है। इस हैसटेग पर एक लाख से ज्यादा ट्वीट हो चुकी हैं। अब किसानों के लिए पर्याप्त पानी की मांग को लेकर श्रीगंगानगर आए विधानसभा में प्रतिपक्ष के उपनेता राजेंद्र राठौड़ ने डोटासरा पर जोरदार तंज कसा।
राजेंद्र राठौड़ RAS इंटरव्यू में डोटासरा के रिश्तेदारों को 80 नंबर मिलने के बाद से ही लगातार हमलावर रूख अपनाए हुए हैं। उन्होंने श्रीगंगानर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान डोटासरा पर तंज कसते हुए कहा कि राजस्थान की युवतियां आजकल डोटासरा जैसा ससुर मांग रही हैं। उन्होंने एक वायरल मैसेज का जिक्र कर डोटसरा पर व्यंग्य करते हुए कहा कि वे शेखावाटी के निवासी हैं। इन दिनों युवतियां भोले नाथ की पूजा करती हैं। वे भोलेनाथ से यही कहती हैं – ‘ भोले तेरी पूजा करूं, ऐसा दे मनै सासरा, बींद चाहे कोई दे, सुसरा दे डोटासरा ‘।
‘नाथी के बाड़े में गोविंद की RAS लीला’
सोशल मीडिया पर यूजर्स जो कमेंटस कर रहे हैं जरा उनकी कुछ बानगी देखिए: एक ने लिखा-‘नाथी के बाड़े में गोविंद की RAS लीला’, एक अन्य ने चुटकी ली-‘ये क्या ब… बना दिया है सिस्टम का’। एक यूजर ने लिखा ‘ऐसी मशीन बनाई है इधर से रिश्तेदार डालता हूं उधर से निकलते हैं RAS’। एक अन्य ने लिखा ‘RPSC को बनाया नाथी का बाड़ा’, ‘बच्चों को ना स्कूल भेजो ना कॉलेज एक बार नाथी के बाड़े में जरूर भेजो’, ‘नाथी के बाड़े में RAS भी बनाए जाते हैं’
बीजेपी ने बताया था टैलेंट, चमत्कार और संयोग
इस पूरे मसले पर बीजेपी लगातारा पीसीसी चीफ डोटासरा को घेर रही है। बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने कहा था कि, ‘बच्चे टेलेंटेड हो सकते हैं इसमें कोई दो राय नहीं है लेकिन उस टेलेंट की ठीक तरीके से जांच होनी चाहिए, ताकि सच्चाई सबके सामने आ सके। राजनीति में अगर ऊंचे पद पर बैठे व्यक्ति के परिवार से किसी का भी चयन होता है तो सवाल उठना लाज़मी है’। इस पूरे मसले को बीजेपी के नेता गुलाबचंद कटारिया ने ‘चमत्कार’ बताया था, तो राजेन्द्र राठौड़ ने कहा था कि ‘जब सत्ता आती है तो प्रतिभागी और परिणाम साथ लेकर आती है। यह संयोग है या प्रयोग यह तो खुदा ही जाने, लेकिन ‘न जाने कब क्या हो जाए’।
यह है पूरा मामला
आपको बता दें कि पीसीसी चीफ और शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा की पुत्रवधु प्रतिभा को आरएएस 2016 में 80 अंक मिले थे। वहीं आरएएस 2018 में उनकी बहू प्रतिभा के भाई गौरव और बहन प्रभा का भी चयन हुआ है। इन दोनों को भी साक्षात्कार में 80-80 अंक ही मिले हैं। इसके बाद से ही पूरे मामले में डोटासरा बीजेपी और सोशल मीडिया पर निशाने पर आ गए हैं।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- जयपुर में डॉक्टर की गिरफ्तारी से बवाल: राजस्थान में 24 घंटे निजी अस्पताल बंद | इमरजेंसी तक रोकने का फैसला
- राजस्थान पुलिस में फेरबदल: RPS अफसरों के तबादले | जयपुर में बड़ा रीशफल; देखें पूरी लिस्ट
- भरतपुर में अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या: आर.डी. गर्ल्स कॉलेज में श्रद्धांजलि और विचारों की गूंज | ‘शिक्षित बनो, संगठित रहो’ का संदेश
- जयपुर कॉलेज में अंबेडकर जयंती पर विचारों की गूंज: संगोष्ठी से ऑनलाइन क्विज तक छात्राओं की सक्रिय भागीदारी | कई प्रतियोगिताओं में दिखा उत्साह
- भरतपुर में 15 दिन का फ्री क्रिकेट कैंप: 20 अप्रैल से ट्रेनिंग शुरू | BCCI मान्यता प्राप्त कोच देंगे टिप्स, बिना कैंप नहीं मिलेगा टीम में मौका
- छोटे बच्चों के लिए कफ सिरप पर सख्ती की तैयारी: 2 साल से कम पर पूरी रोक का प्रस्ताव | जहरीले केमिकल्स से हुई मौतों के बाद केंद्र सख्त
- डॉक्टरों पर बढ़ते कार्यभार का राष्ट्रीय सर्वे शुरू | बिहार से हुई शुरुआत, कार्यघंटे, तनाव और सुविधाओं पर डीएमए की बड़ी पहल
- उच्चैन कॉलेज में अंबेडकर जयंती पर ज्ञान का संग्राम: निबंध, भाषण, पोस्टर और क्विज में छात्राओं ने दिखाया दमखम
- हरियाणा में चुनावी बिगुल: नगर निगम, नगर पालिका और पंचायतों में एक साथ जंग तय | 10 मई को वोटिंग, 13 को रिजल्ट, आचार संहिता लागू
- कॉलेज के रास्ते कत्ल: दिनदहाड़े दराट से गर्दन रेत दी | हिमाचल में 19 साल की युवती की बेरहमी से हत्या, बाइक सवार हमलावर फरार
