हिंदुत्व की हुंकार: प्रवीण तोगड़िया ने कहा—30 जीवन-सूत्र अपनाओ, राष्ट्र खुद मजबूत बनेगा

कोटा (Kota) के ओम ग्रीन मीडोज़ में आयोजित राष्ट्रीय स्वाभिमान आंदोलन के कार्यक्रम में प्रवीण तोगड़िया ने हिंदुत्व, एकता व राष्ट्रहित के लिए 30 जीवन-सूत्र अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभाकर जोशी ने की।

कोटा 

राष्ट्रीय स्वाभिमान आंदोलन एवं स्वामी विवेकानंद विचार संस्थान की ओर से ओम ग्रीन मीडोज के कम्युनिटी हॉल में आयोजित कार्यक्रम अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के संस्थापक अध्यक्ष प्रवीण भाई तोगड़िया के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। मंच से तोगड़िया ने हिंदुत्व एकता, मजबूती और राष्ट्रहित के लिए 30 जीवन-सूत्र अपनाने का दृढ़ आह्वान किया।

प्रवीण तोगड़िया ने अपने प्रखर संबोधन में कहा कि भारत की असली ताकत उसके आम नागरिकों के हाथ में है। जब समाज संगठित होकर जागरूक बनता है, तभी राष्ट्र मजबूत होता है। राष्ट्रीय स्वाभिमान आंदोलन का उद्देश्य हर नागरिक को आत्म-सम्मान और सुरक्षा का भरोसा देना है। उन्होंने जोर देकर कहा कि संस्कृति, सेवा और राष्ट्रहित को जीवन का आधार बनाकर ही भारत विश्व के नेतृत्व का अधिकार हासिल कर सकता है। साथ ही, समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय और सम्मान पहुंचाने का संकल्प लेने का आह्वान भी किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता सीमा सुरक्षा बल के सेवा-निवृत्त उप महानिरीक्षक, जिन्हें पुलिस वीरता पदक एवं राष्ट्रपति के सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया है, प्रभाकर जोशी ने की। उनकी उपस्थिति ने आयोजन में अनुशासन और गरिमा जोड़ी।

मंच पर  राष्ट्रीय स्वाभिमान आंदोलन के प्रांत संरक्षक प्रो. बी. के. योगी, विभाग संयोजक एडवोकेट आर. सी. शर्मा, धर्मेंद्र, राजेंद्र मेघवाल, ओम ग्रीन मीडोज के प्रबंधक पदम जैन, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष मनमोहन जोशी, डॉ. एल. एन. शर्मा, तेजराज सिंह, गौरव मित्तल, पुनीत मित्तल, सी. एल. प्रजापति, दिनेश मीणा, मोहन सेन, विष्णु प्रसाद गर्ग और अन्य गणमान्य। कार्यक्रम का संचालन गणेश जांगिड़ ने किया और आभार व्यक्त किया महामंत्री धवल सिंघल ने।

नई हवा की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

दुनिया ने माना दीपावली का तेज | यूनेस्को ने भारत के महापर्व को दिया ‘अमूर्त विरासत’ का दर्जा

68 करोड़ का बैंक घोटाला… महीनों तक करोड़ों खिसकते रहे | PNB अधिकारी गिरफ़्तार, फर्जी ट्रांसफर का पूरा खेल बेनक़ाब

साक्षरता में ‘उपार्जित अवकाश’ का सुपर स्कैम? | 400 ब्लॉक, 200 करोड़ और 45 दिन की ‘चकाचक हाज़िरी’ पर सवाल

8th Pay Commission पर सरकार ने संसद में दिया बड़ा अपडेट; जानिए कब लागू कर रही है

भारत में Starlink के दाम देखकर यूजर्स शॉक्ड | इतने हजार से प्लान शुरू, ऊपर से किट अलग

‘नई हवा’ की खबरों को Subscribe करने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़ें।