कॉलेजों में जल्दी भरे जाएंगे सहायक आचार्यों के एक हजार पद, सरकर ने दी मंजूरी, जानें किस विषय के कितने भरे जाएंगे पद

जयपुर 

राजस्थान सरकार ने प्रदेश के 372 सरकारी महाविद्यालयों में रिक्त पड़े विभिन्न विषयों के सहायक आचार्यों के एक हजार पदों को भरने को मंजूरी दे दी है। यह मंजूरी तीस विषयों के पदों को भरने की दी गई है। लम्बे समय से इन पदों को भरने की मांग की जा रही थी।

आपको बता दें कि राजस्थान के इन सरकारी कॉलेजों में शिक्षकों के करीब 6 हजार पद स्वीकृत हैं जिनमें से करीब पचास फीसदी पद खाली पड़े हैं। यानी करीब तीन हजार पदों को भरा जाना है। लेकिन सरकार ने  इसके मुकाबले अभी केवल एक हजार पदों की ही मंजूरी दी है। इस मंजूरी के बाद भी इन सरकारी महाविद्यालयों में शिक्षकों के करीब दो हजार पद खाली ही रहेंगे।

सरकार की से दी गई स्वीकृति के अनुसार सहायक आचार्यों के सर्वाधिक 103 पद हिंदी विषय में सवीकृत किए गए हैं। इसके बाद राजनीति  विज्ञान में 95, इतिहास में 91, अंग्रेजी में 76, भूगोल में 70, अर्थशास्त्र में 51, रसायन शास्त्र में 51, ABST में 51, समाज शास्त्र में 44, व्यावसायिक प्रशासन में 42,  EAFM में 38, संस्कृत में 37, वनस्पति शास्त्र में 36, प्राणीशास्त्र में 34, गणित और भौतिक शास्त्र में 30-30, लोकप्रशासन में 23 और गृह विज्ञान में  20 पद भरे जाएंगे।

इसी तरह चित्रकला में 18,  संगीत वाद्य में 2, संगीत कंठ में 4, दर्शन शास्त्र में 5, मनोविज्ञान में 6, राजस्थानी में 3, सिंधी में 1, उर्दू में 11, भूगर्भ शास्त्र में 3, विधि में 12, कृषि में 12 और सैन्य विज्ञान में एक सहायक आचार्य पद को भरने की स्वीकृति दी गई है।

अब यह होगी प्रक्रिया
उच्च शिक्षा विभाग के शासन उप सचिव संजय कुमार की ओर  से जारी आदेशों में कालेज आयुक्तालय को कहा गया है कि वह अब समस्त औपचारिकताओं को पूरा कर नियमानुसार भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाएं। जानकारी के अनुसार वित्त विभाग से मिली इस स्वीकृति के बाद कॉलेज आयुक्तालय सहायक आचार्यों के एक हजार पदों की भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की अभिशंषा राजस्थान लोकसेवा आयोग (RPSC) आयोग से करेगा। इसके बाद आयोग इसकी नोटिफिकेशन जारी करेगा।

UP में धड़कन रोक देने वाला हादसा: हल्दी की रस्म के दौरान कुएं में गिरी महिलाएं, 13 की मौत, मृतकों  में 10 बेटियां, जानें कैसे हुआ हादसा

संत शिरोमणि गुरु रविदास जिहोंने हिन्दू समाज को विघटन से बचाया

Indian Railways: रेलवे के लाखों कर्मचारियों को मिलने वाली है खुशखबर, जल्‍द मिलने लगेगा अब ये भत्ता, बोर्ड सहमत; देखें इस लैटर में बोर्ड ने क्या कहा

सरकारी कर्मियों को बड़ी सौगात देने की तैयारी में केन्द्र सरकार, जानिए क्या है प्लानिंग

महाशिवरात्रि कब है? जानिए व्रत तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और 4 पहर की पूजा का सही समय

अब असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती-2021 में भी घपला, एक ही गाइड से आए 200 सवाल!