जयपुर
आमागढ़ दुर्ग पर भगवा झंडा फहराने को लेकर उपजे विवाद के बीच दौसा से कांग्रेस विधायक मुरारीलाल मीणा ने आमागढ़ में पैनोरमा बनाने की मांग की है।
विधायक ने कहा कि ऐतिहासिक व सामाजिक धरोहरों की रक्षा सभी समाज करते हैं। सरकारों की भी जिम्मेदारी बनती है कि विरासतों की सुरक्षा करे। उन्होंने कहा कि हर समस्या का समाधान शांति और धैर्य से करना चाहिए और उसके परिणाम भी अच्छे आते हैं।
विधायक मुरारीलाल ने मुख्यमंत्री से मांग की कि आमागढ़ में एक पैनोरमा बना दिया जाए जिससे सभी विवाद खत्म हो जाएं। आदिवासी हिन्दू हैं या नहीं के सवाल पर विधायक ने कहा आदिवासी प्रकृति पूजक हैं और इसे कोई धर्म से भी जोड़ता है तो सभी अपनी-अपनी बात कहने के लिए स्वतंत्र हैं। लेकिन बेवजह का विवाद पैदा करने के लिए कुछ लोग आदिवासी हिन्दू हैं या नहीं हैं को तूल दे रहे हैं, जबकि ऐसी बातें नहीं करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज परम्परागत समाज है और आदिकाल से यहां रहता आ रहा है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- ‘सुधरो या बंद हो जाओ’ का साफ अल्टीमेटम | राजस्थान की उच्च शिक्षा में अब ‘नो एक्सक्यूज़ ज़ोन’
- कर्तव्य की पुकार से गूंजा महाविद्यालय परिसर | विवेकानंद–बोस के बीच ‘कर्तव्य बोध’ का संदेश, जयपुर कॉलेज में वैचारिक संगम
- कैबिनेट में बड़े फैसलों की बौछार | अशांत इलाकों में संपत्ति सौदों पर लगाम, एयरोस्पेस-डिफेन्स और सेमीकंडक्टर पर राजस्थान का मेगा दांव, जानिए और क्या हुए फैसले
- हार्टफूलनेस ध्यान से मन-हृदय में संतुलन | सेवानिवृत्त आईएएस संजय भाटिया ने उदयपुर संवाद में बताए लाभ
- श्री सुपार्श्वनाथ जिनालय में वार्षिक ध्वजा महोत्सव: 28 जनवरी को होगा ध्वजा परिवर्तन, प्रातःकाल से विधि-विधान के साथ आयोजित होंगे धार्मिक कार्यक्रम
- RBI का मास्टरस्ट्रोक: ग्राहकों को मिला 30 लाख का सुरक्षा कवच| बैंक, NBFC और डिजिटल पेमेंट की हर शिकायत अब एक ही लोकपाल के दरवाज़े पर
- पदोन्नति के बाद तबादलों पर हाईकोर्ट ने लगाया ब्रेक | वरिष्ठता सूची विवाद में यथास्थिति के निर्देश
