बाणगंगा नदी को गम्भीर से जोड़ने की मांग को लेकर होगी सभाएं

भुसावर 

बाणगंगा नदी को गम्भीर नदी से जोड़ने तथा पांचना बांध के पानी का बंटवारा करने तथा पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना के कार्य को शुरू करने की मांग को लेकर 6 अक्टूबर रविवार को भुसावर तहसील के अलग-अलग गांवों में सभाएं होंगी।

सरकार ने तय की GPF की दरें, अक्टूबर-दिसंबर इतना मिलेगा इंटरेस्ट

किसान नेता और पूर्व जिला पार्षद इन्दल सिंह जाट ने बताया कि ये सभाएं भुसावर तहसील के ग्राम सलैमपुर खुर्द में प्रातः 11 बजे और बाछरैन में दोपहर एक बजे और ग्राम कमालपुरा में 4 बजे होंगी। इन सभाओं को भरतपुर के पूर्व सांसद और वैर के पूर्व विधायक पंड़ित रामकिशन, भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी ) के प्रदेशाध्यक्ष सरदार विरेन्द्र मोर, अलवर भाकियू (अम्बावता) के जिलाध्यक्ष हरीसिंह पटैल सहित अन्य कई गणमान्य लोग संम्बोधित करेंगे। इन सभाओं में इआरसीपी के कार्य को जल्द शुरू कर प्रथम चरण में ही बाणगंगा, गम्भीर और रुपारेल नदियों में पानी लाने की मांग की जायेगी।

इन्दल सिंह के मुताबिक विगत दिनों बाणगंगा नदी और गम्भीर को आपस में जोड़ने की मांग पर सरकार से सहमति हो गई थी जिस पर सरकार द्वारा सर्वे के निर्देश जारी कर दिये गये थे जवबकि सिंचाई मंत्री के साथ पांचना बांध के पानी के बंटवारा करने पर भी सहमति हो गई थी।

नई हवा की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

सरकार ने तय की GPF की दरें, अक्टूबर-दिसंबर इतना मिलेगा इंटरेस्ट

रेलवे कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा, केन्द्रीय केबिनेट ने दी 78 दिनों के बोनस को मंजूरी

रेलवे के सीनियर डीईएन ने चार करोड़ के टेंडर के एवज में मांगी दो लाख की घूस, CBI ने किया गिरफ्तार | ठिकानों से साढ़े 6 लाख कैश, गहने और  लग्जरी आइटम्स बरामद

राजस्थान के सात लाख कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर; वित्त विभाग ने जारी की अधिसूचना

टैक्‍सपेयर्स के लिए बड़ा बदलाव लाने की तैयारी में सरकार, आएगा नया आयकर अधिनियम, खत्म हो जाएंगी कई धाराएं

अब ना फटेंगे बादल और ना मचेगी बाढ़ से तबाही | मोदी सरकार ने बनाया ये एक्शन प्लान, वैज्ञानिकों ने शुरू किया काम

नई हवा’ की  खबरें  नियमित  और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए  व्हाट्सएप नंबर  9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें