पांचना के पानी के बंटवारे की  मांग को लेकर हुई बैठक, मुख्यमंत्री से मिलेगा प्रतिनिधि मण्डल | भरतपुर में होगी जल्द बड़ी बैठक

भरतपुर  

भरतपुर (Bharatpur) के पूर्व सांसद और समाजवादी विचारक पंडित रामकिशन (Pandit Ramkishan) के निवास पर पांचना बांध (Panchana dam) के पानी का बंटवारा कर भरतपुर के हिस्से को गम्भीर नदी में डालने की मांग को लेकर शनिवार को एक बैठक हुई। बैठक में कहा गया कि पानी के मामले में भरतपुर और डीग जिले के साथ अन्याय हो रहा है। जिले को हिस्से के पानी को भी नहीं दिया जा रहा। सभी नेताओं ने कहा कि जब किसानों और केवलादेव नेशनल पार्क को पानी की जरूरत होती है तब पानी गम्भीर नदी में नहीं छोड़ा जाता और जब खतरा दिखता है तब बर्बादी और जन धन के नुकसान के लिये गम्भीर नदी में पांचना से पानी छोड़ दिया जाता है।

वक्ताओं ने कहा कि भरतपुर और डीग को सिंचाई विभाग के पुराने सिस्टम की मरम्मत करने के लिये भी बजट नहीं दिया जाता। इस कारण नहर,  नाले, बांध, कैनाल सभी टूटे और जर्जर पड़े हुए हैं जिसकी वजह से फसल तो बर्बाद होती है और पानी बहकर निकल जाता है। इस कारण ना तो सही सिंचाई होती है और ना ही भूमि का जल स्तर ही बढ़ पाता है। बैठक में मांग की गई कि पानी में बंटवारा तय होना चाहिये। पानी समय-समय पर गम्भीर नदी के मार्फत भरतपुर को पानी उपलब्ध होने पर प्रतिवर्ष मिलना ही चाहिये।

बैठक में तय किया गया कि अगली बैठक जल्द भरतपुर में होगी जिसमें होटल व्यवसाय से जुड़े लोग, घने के गाइड और घने में रिक्शा चलाने वाले मजदूर तथा हिन्डौन, बयाना, वैर, भुसावर, रूपवास क्षेत्र के अनेक किसान तथा विभिन्न संगठनों से जुड़े लोग हिस्सा लेंगे तथा उसी बैठक में महत्वपूर्ण रणनीति तय की जायेगी। इस बैठक में राज्य के मुख्यमंत्री से मुलाकात कर पानी की समस्या से जुड़ा मांग पत्र भी देने का कार्यक्रम तय किया जायेगा।

इस बैठक में गुर्जर आरक्षण आन्दोलन के नेता भूरा भगत बयाना, पूर्व जिला पार्षद इन्दल सिंह जाट, भरतपुर नगर निगम के पूर्व नेता प्रतिपक्ष इन्द्रजीत भारद्धाज भूरा, पूर्व उप जिला प्रमुख रामस्वरूप कामर, यदुनाथ दारापुरिया, जिला परिषद सदस्य मोहन सिंह गुर्जर, रामदयाल भ्राता, सतीश मीणा सहित बयाना, वैर, रूपवास  क्षेत्र के अन्य कई किसानों ने हिस्सा लिया।

नई हवा’ की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

भरतपुर की लावण्या ने राजस्थान के लिए जीता पहला गोल्ड मेडल

Dausa News: मेहंदीपुर बालाजी में युवक की हत्या, बीच सड़क पर पड़ा मिला शव

तत्कालीन गहलोत सरकार के बाद अब भजनलाल सरकार से भी खफा हुए कॉलेज शिक्षक, वादा खिलाफी का लगाया आरोप | जानें वजह

रिटायर कर्मचारियों को दोबारा नौकरी पर रखेगा इंडियन रेलवे | जानिए किन पदों पर होगी भर्ती और क्या होंगी शर्तें

राजस्थान में अगले तीन दिन फिर होगी भारी बारिश, अलर्ट जारी | जानें कैसा रहेगा आपके जिले का हाल

राजस्थान हाईकोर्ट ने दो से ज्यादा संतान वाले कर्मचारियों की पदोन्नति पर लगाई अंतरिम रोक | जानें पूरा मामला

कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए Good News, सरकार ने जारी किए ये आदेश | तत्काल लागू भी हुए

पत्नी ने गुजारा भत्ते की कर दी ऐसी डिमांड कि जज साहिबा रह गईं हैरान, बोलीं; ज्यादा ही शौक हैं तो खुद कमाइए | जानें पूरा मामला | Video

हम नमक और चीनी में खा रहे हैं प्लास्टिक | एक स्टडी में हुआ बड़ा खुलासा

नई हवा’ की  खबरें  नियमित  और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए  व्हाट्सएप नंबर  9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें