उच्चैन
भरतपुर के पूर्व सांसद पं. रामकिशन ने ग्राम विरमपुरा में आयोजित किसान बैठक में कहा कि देश में भ्रष्टाचार चरम पर है और सरकार को इससे निपटने के लिए अब अत्यधिक कठोर कानून बनाने चाहिए। उन्होंने प्रस्ताव रखा कि जो लोग भ्रष्टाचार में पकड़े जाएं, उनकी पैतृक संपत्ति भी जब्त की जाए और उन्हें नरेगा व नगर पालिकाओं में श्रम दंड के रूप में काम कराया जाए।
UPI यूजर्स तैयार हो जाएं! 16 जून से हर पेमेंट के साथ कुछ बदलेगा | आपको चौंकाएगा नया अनुभव
पूर्व सांसद ने कहा कि देश में भ्रष्टाचार का स्तर लगातार बढ़ रहा है, और विश्व रैंकिंग में भारत पिछड़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब तक समाज में यह मानसिकता रहेगी कि “मेरा बेटा रिश्वत ले तो भ्रष्ट और तुम्हारा ले तो सुपात्र”, तब तक कुछ नहीं बदलेगा। उन्होंने लोकपाल और सूचना के अधिकार को भी मजबूत बनाने की मांग की और यह भी कहा कि पदों पर बैठे अधिकारियों की जवाबदेही तय होनी चाहिए, तभी लोकतंत्र मजबूत होगा।
बैठक में मौजूद किसान नेता इन्दल सिंह ने कहा कि मौसम परिवर्तन और खर्चे की बढ़ती मार के चलते खेती अब घाटे का सौदा बनती जा रही है। उन्होंने लोगों से अपील की कि प्लास्टिक का उपयोग बंद करें, अधिक वृक्षारोपण करें, क्योंकि प्लास्टिक से जमीन की उर्वरता और पशुओं की जान दोनों खतरे में हैं।
उन्होंने कहा कि यह धारणा गलत है कि सिर्फ सरकार ही सब करेगी, समाज और नागरिकों की भी जिम्मेदारी है। पूर्व सांसद पं. रामकिशन और किसान नेता इन्दल सिंह ने राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आभार जताया कि उनके कार्यभार संभालते ही ईआरसीपी-पीकेसी समझौता हो गया।
उन्होंने जगर बांध को पाँचना से जोड़ने की योजना को जल्दी टेंडर करने की मांग की ताकि गंभीर नदी में जल उपलब्ध हो सके।
कार्यक्रम में इनकी उपस्थिति रही
- पूर्व जिला पार्षद रामबाबू धाकड़
- युवा नेता सतीश मीणा (पीपरी)
- किसान यूनियन अध्यक्ष विश्वेन्द्र सिंह
- समाजसेवी नन्दा धाकड़
- विरेन्द्र मीणा (मिलकपुर)
- छोटे लाल (मिलकपुर)
- रामतस्वीर (बीरमपुरा)
- भगवान सिंह (फरसों)
- भूदेव (केन्दर)
- महावीर, विजय सिंह, राहुल कुमार
बैठक की अध्यक्षता सरपंच पूरन सिंह (फरसों) ने की और संचालन रामबाबू ने किया। किसानों ने एक स्वर में कहा कि उपज का लाभकारी मूल्य, और खाद, बीज, बिजली, डीजल, कीटनाशक आदि पर नियंत्रण अति आवश्यक है। ग्रामीणों ने पं. रामकिशन और इन्दल सिंह का साफा व मालाओं से सम्मान कर आभार जताया और पानी आंदोलन में उनके नेतृत्व की सराहना की।
नई हवा की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
Agra News: ज्वेलरी की दुकान में दिनदहाड़े कत्ल | लूट का विरोध किया तो सीने में उतार दी गोली
UPI यूजर्स तैयार हो जाएं! 16 जून से हर पेमेंट के साथ कुछ बदलेगा | आपको चौंकाएगा नया अनुभव
फैसला लिखने लायक भी नहीं निकले जज साहब! | हाईकोर्ट ने तीन महीने की ट्रेनिंग पर भेजा
नई हवा’ की खबरें नियमित और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें
