विधान सभा अध्यक्ष देवनानी ने भरतपुर के स्थापना दिवस पर प्रकाशित स्मारिका का किया विमोचन | ब्रजभाषा में लिखित महाभारत भाग दो का भी हुआ विमोचन

जयपुर 

राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने लोहागढ़ विकास परिषद की ओर से भरतपुर के 291 वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में प्रकाशित स्मारिका का सोमवार को यहां विधान सभा में विमोचन किया। देवनानी ने ब्रजभाषा के वरिष्ठ साहित्यकार गोपाल लाल गुप्ता द्वारा लिखित पुस्तक महाभारत भाग दो का भी विमोचन किया। देवनानी ने स्मारिका और पुस्तक प्रकाशन के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

‘NEET पेपर अगर इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से लीक हुआ तो ये जंगल में आग…’ | अगर परीक्षा की शुचिता ‘नष्ट’ हो गई है तो दोबारा पेपर का आदेश देना होगा: CJI

भरतपुर जिला शासन – प्रशासन, मुख्यमंत्री से मुख्यमंत्री की थीम पर आधारित स्मा‍रिका में केंद्र एवं राज्य में मंत्री रहे जनप्रतिनिधिगण सहित उच्च न्यायालय, सेना, पुलिस, प्रशासन, वन एवं विदेश सेवा में उच्च पदों पर रहे भरतपुर जिले के मूल निवासियों का संक्षिप्त परिचय संकलित किया गया है। ऐतिहासिक खानवा युद्ध के प्रतिशोध में बीकानेर का राती घाटी युद्ध, श्री राम मंदिर एवं बंसी पहाड़पुर के पत्थर संपदा का अंनूठा इतिहास, डॉक्टर रांगेय राघव के साहित्य सृजन, ईआरसीपी परियोजना इत्यादि आलेखों का भी स्मारिका में समावेश किया गया है।

जयपुर में भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर में घुसी रोडवेज बस, दिल्ली निवासी पति-पत्नी और बेटे की मौत, 20 घायल

इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार गुलाब बत्रा, महासचिव डॉ. प्रदीप चर्तुवेदी, कोषाध्यक्ष गोपाल गुप्ता, संपादन मण्डल के सदस्य , विनोद गेरा, राजेंद्र राज, जगदीश गुप्ता, हरेन्द्र  चीमा और अजय नागर उपस्थित थे। स्मारिका के मुख्य पृष्ठ पर लोहागढ़ दुर्ग एवं सुजान गंगा नहर तथा केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान का चित्र है। स्मारिका में मुख्यमंत्री पद और भरतपुर के संदर्भ में जगन्नाथ पहाड़िया एवं भजनलाल शर्मा के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को रेखांकित किया गया है। आरंभ में परिषद के पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र से विधान सभा अध्यक्ष देवनानी का स्वागत किया।

ब्रजभाषा में लिखित पुस्तक महाभारत भाग दो का भी विमोचन
राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने ब्रजभाषा के वरिष्ठ साहित्यकार श्री गोपाल गुप्ता की ब्रजभाषा में लिखित पुस्तक महाभारत भाग द्वितीय का भी विमोचन किया। जयपुर पल्स प्रकाशन द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक में महाभारत को मात्र 90 पृष्ठों में विवेचित किया गया है। पुस्तक में गीता का सार भी बताया गया है।

नई हवा’ की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

NEET पेपर अगर इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से लीक हुआ तो ये जंगल में आग…’ | अगर परीक्षा की शुचिता ‘नष्ट’ हो गई है तो दोबारा पेपर का आदेश देना होगा: CJI

जयपुर में भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर में घुसी रोडवेज बस, दिल्ली निवासी पति-पत्नी और बेटे की मौत, 20 घायल

राजस्थान हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज भी साइबर ठगों के हो गए शिकार, बदमाशों ने लाखों रुपए करवाए ट्रांसफर

OMG! काम का प्रेशर नहीं झेल पाया तो रोबोट ने कर लिया सुसाइड

रेलवे टेंडर में भ्रष्टाचार; DRM समेत कई अफसर गिरफ्तार, टेंडर के बदले मांगी थी लाखों की घूस | CBI की बड़ी कार्रवाई

NEET UG काउंसलिंग की तारीख को लेकर बड़ी खबर, हेल्थ मिनिस्ट्री ने कही यह बात

Good News: कर्मचारियों के इन 8 भत्तों में होगा 25 फीसदी का इजाफा | 18 महीने के DA एरियर पर आया ये अपडेट

सरकारी कर्मचारियों के काम की खबर, सरकार ने GPF को लेकर किया ये ऐलान

CGHS कार्ड को लेकर आई बड़ी अपडेट, कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए अब ये काम कर दिया अनिवार्य

राहुल गांधी ने संसद में हिन्दुत्व को लेकर ऐसा

सरकार ने पेंशन को लेकर बदला ये बड़ा नियम, EPFO के लाखों सदस्यों को मिली बड़ी राहत

सरकारी कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज, बंद हुआ ये चार्ज, बढ़ जाएगी इन-हैंड सैलरी

Good News: राजस्थान में कर्मचारियों का बढ़ा DA, वित्त विभाग ने जारी किए आदेश

बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने राजस्थान और यूपी सहित इन प्रदेशों के लॉ कॉलेजों को छात्रों को एडमिशन देने से रोका

Maternity Leave: केंद्र सरकार ने मैटरनिटी लीव के 50 साल पुराने नियम में किया बदलाव, अधिसूचना जारी | जानें डिटेल

नई हवा’ की  खबरें  नियमित  और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए  व्हाट्सएप नंबर  9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें