जैन तीर्थ सम्मेद शिखर को बचाने के लिए मुनि ने त्यागे प्राण, दस  दिन से आमरण अनशन पर थे

जयपुर 

झारखंड में जैन तीर्थ सम्मेद शिखर को टूरिस्ट प्लेस बनाए जाने के खिलाफ चल रहे आंदोलन के बीच एक दुखद खबर सामने आ रही है। सम्मेद शिखर को टूरिस्ट प्लेस बनाए का विरोध कर रहे जैन मुनि सुज्ञेयसागर महाराज ने आमरण अनशन के दौरान मंगलवार को प्राण त्याग दिए।  वे 72 साल के थे।

सुज्ञेयसागर पिछले 10 दिन से  सांगनेर में आमरण अनशन पर बैठे थे। आज सुबह उन्होंने अपनी देह त्याग दी। इसके बाद  उनकी डोल यात्रा सांगानेर संघीजी मंदिर से निकाली गई। इस दौरान आचार्य सुनील सागर सहित बड़ी संख्या में जैन समाज के लोग मौजूद रहे। मुनि सुज्ञेय सागर महाराज को जयपुर के सांगानेर स्थित श्री दिगंबर जैन वीरोदेय अतिशय तीर्थक्षेत्र में समाधि दी गई। अखिल भारतीय जैन बैंकर्स फोरम के अध्यक्ष भागचन्द्र जैन ने बताया कि मुनीश्री ने सम्मेद शिखर को बचाने के लिए बलिदान दिया है। वे उससे जुड़े हुए थे।

आपको बता दें कि झारखंड सरकार ने गिरिडीह जिले में स्थित पारसनाथ पहाड़ी को टूरिस्ट प्लेस घोषित किया है। इसके खिलाफ देशभर में जैन समाज में आक्रोश व्याप्त है। जगह-जगह  झारखंड सरकार के फैसले के खिलाफ जैन समज के लोग सड़कों पर हैं  और प्रदर्शन कर रहे हैं। पारसनाथ पहाड़ी दुनिया भर के जैन धर्मावलंबियों में सर्वोच्च तीर्थ सम्मेद शिखर के तौर पर प्रसिद्ध है।

जैन मुनि महाराज सुनील सागर ने कहा की पवित्र तीर्थ सम्मेद शिखर हमारे लिए शान की तरह है, आज 6 बजे मुनि सुज्ञेय सागर महाराज का समाधि मरण हो गया। जब उन्हें मालूम पड़ा कि सम्मेद शिखर को पर्यटन स्थल घोषित किया गया है, तो वे इसके विरोध में लगातार उपवास पर थे। राजस्थान की इस भूमि पर धर्म के लिए अपना समर्पण किया है, उनका अनुसरण करते हुए आज मुनि समर्थ सागर ने भी अन्न का त्याग कर तीर्थ को बचाने के लिए पहल की है।

नोट:अपने मोबाइल पर ‘नई हवा’ की खबरें नियमित प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम  और सिटी लिखकर मैसेज करें

असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर निकली बम्पर भर्ती, यहां देखिए  डिटेल

New Year Gift: NSC, डाकघर सावधि जमा, सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम पर अब ज्यादा ब्याज

रेलवे के इस ऑफीसर ने पहले तो ले लिया VRS और अब नौकरी वापस पाने को लगाईं अर्जी, सामने आई इसकी दिलचस्प वजह

शिक्षा राज्यमंत्री जाहिदा खान के रुतबा को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने व्याख्याताओं की इस तबादला सूची पर लगाई रोक | जाहिदा खान ने सभी को खपा दिया था भरतपुर

OPS को लेकर आई बड़ी खबर, जानिए केंद्र सरकार का क्या है प्लान, कर सकती है ये बदलाव

राजस्थान में वर्ष- 2023 के सार्वजानिक अवकाश घोषित, यहां देखिए लिस्ट

सरकार ने जारी किया साल 2023 का कैलेंडर, होली पर 3 और दीवाली पर मिलेगी एक दिन की छुट्टी, यहां देखिए अवकाश की पूरी लिस्ट

7th Pay Commission: पचास फीसदी डीए होते ही ऑटोमैटिक हो जाएगा सैलरी में रिवीजन, केन्द्र बना रहा है ऐसा फार्मूला