साहित्य समाज का पथ प्रदर्शक है: राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े | लालसोट में 31 साहित्यकार शॉल व स्मृति चिन्ह से सम्मानित, अनुराग सेवा संस्थान का भव्य समारोह

दौसा (Dausa) के लालसोट (Lalsot) में राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने 31 साहित्यकारों को सम्मानित किया। अनुराग सेवा संस्थान के साहित्यकार सम्मान समारोह में साहित्य को समाज का पथ प्रदर्शक बताया।

लालसोट (दौसा )

राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने कहा कि अच्छा साहित्य समाज में पथ प्रदर्शक की भूमिका निभाता है और सामाजिक विद्रूपताओं को दूर करता है। साहित्य समाज को नई दिशा और नई सोच देता है। राज्यपाल दौसा जिले के लालसोट में अशोक शर्मा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित साहित्यकार सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे।

राज्यपाल ने कहा कि साहित्य समाज का दर्पण है, जिसमें सबका हित निहित होता है। कबीर और रहीम ने अपने साहित्य से समाज सुधार का संदेश दिया, वहीं मैथिलीशरण गुप्त और महर्षि वाल्मीकि ने साहित्य के माध्यम से सामाजिक चेतना को मजबूती दी। उन्होंने कहा कि आज आधुनिक साहित्यकारों का नैतिक दायित्व है कि वे इतिहास में हुई विकृतियों को उजागर करें और उन्हें सुधारें।

रेल यात्रियों पर महंगाई की मार; 26 दिसंबर से ट्रेन टिकट महंगे, लंबी दूरी का सफर अब जेब पर पड़ेगा भारी

राज्यपाल ने शिक्षा के महत्व पर बल देते हुए कहा कि शिक्षा के माध्यम से ही पिछड़े, जनजातीय और घुमंतू वर्ग को समान अवसर मिल सकते हैं। नई शिक्षा नीति देश के हर वर्ग को आगे बढ़ने का अवसर दे रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 29 देशों द्वारा सर्वोच्च सम्मान मिलना भारत के विश्व नेतृत्व का प्रमाण है, जिसमें साहित्यकारों की भूमिका भी महत्वपूर्ण है।

इस अवसर पर लालसोट विधायक रामविलास मीणा ने कहा कि अनुराग सेवा संस्थान द्वारा पौधारोपण, भोजन एवं कंबल वितरण जैसे पुण्य कार्य लगातार किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि लालसोट विधानसभा क्षेत्र की सभी ग्राम पंचायतों में 10-10 लाख रुपए की लागत से गौशालाओं का निर्माण कराया जा रहा है।

खाकी पर कालिख, साइबर क्राइम के नाम पर वसूली | राजस्थान में ACB का बड़ा एक्शन, हरियाणा पुलिस की टीम 6 लाख नकद के साथ दबोची गई

कार्यक्रम में अनुराग सेवा संस्थान के 31 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में देश के विभिन्न राज्यों से चयनित 31 साहित्यकारों को शॉल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम से पूर्व आयोजित साहित्यिक संगोष्ठी में दौसा जिले के स्थानीय साहित्यकारों को भी सम्मानित किया गया।

राज्यपाल के आगमन पर जिला कलेक्टर देवेंद्र कुमार एवं जिला पुलिस अधीक्षक सागर राणा ने स्वागत कर अगवानी की। पुलिस टुकड़ी द्वारा राज्यपाल को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षाविद मदन पारीक ने किया।

सम्मानित साहित्यकारों की पूरी सूची

  • अनुराग साहित्य श्री सम्मान–2025
    पद्मश्री डॉ. रविंद्र कुमार – मेरठ
  • स्व. श्री बृजमोहन तिवाड़ी स्मृति अनुराग साहित्य सम्मान–2025
    डॉ. पदम सिंह पदम – करहल, मैनपुरी
  • स्व. श्री कैलाश चंद्र तिवाड़ी स्मृति अनुराग साहित्य सम्मान–2025
    डॉ. राम कुमार घोटड़ – सादुलपुर, चूरू
  • स्व. श्री चिरंजी लाल तिवाड़ी स्मृति अनुराग साहित्य सम्मान–2025
    डॉ. प्रबोध कुमार गोविल – जयपुर
  • स्व. श्री यतेन्द्र स्वरूप शर्मा स्मृति अनुराग साहित्य सम्मान–2025
    डॉ. अखिलेश निगम – लखनऊ
  • स्व. श्री सुरेश कुमार त्रिवेदी स्मृति अनुराग साहित्य सम्मान–2025
    जगदीश मोहन रावत
  • स्व. श्री शिवनारायण रावत स्मृति अनुराग साहित्य सम्मान–2025
    श्याम प्रकाश देवपुरा – श्रीनाथद्वारा
  • स्व. श्री भगवान सहाय झाला स्मृति अनुराग साहित्य सम्मान–2025
    डॉ. आर. पी. सारस्वत – मुंबई
  • स्व. श्री राधेश्याम शास्त्री (नीमला) स्मृति अनुराग साहित्य सम्मान–2025
    राम नारायण शर्मा – श्रीगंगानगर
  • स्व. श्री माधोलाल आलाला (लवाण) स्मृति अनुराग साहित्य सम्मान–2025
    श्रीमती शील कौशिक – सिरसा (हरियाणा)
  • स्व. श्री हरगोविन्द शर्मा महरावण्ड स्मृति अनुराग साहित्य सम्मान–2025
    डॉ. मनीषा शर्मा – छावनी, कोटा
  • स्व. श्री प्रहलाद नारायण पांचाल स्मृति अनुराग साहित्य सम्मान–2025
     देवेंद्र कुमार मिश्रा – जबलपुर (म.प्र.)
  • स्व. श्री राम सहाय मीणा (जयसिंहपुरा) स्मृति अनुराग साहित्य सम्मान–2025
    विष्णु शर्मा हरिहर – कोटा
  • स्व. श्री गिरवर सिंह बड़वा (डिगो) स्मृति अनुराग साहित्य सम्मान–2025
    रामनारायण हलधर – कोटा
  • स्व. श्री मदनलाल आलाला (लवाण) स्मृति अनुराग साहित्य सम्मान–2025
    डॉ. नीना छिब्बर – जोधपुर
  • स्व. श्री अशोक शर्मा स्मृति अनुराग साहित्य सम्मान–2025
     अटल राम चतुर्वेदी – मथुरा
  • स्व. श्री दिनेश कुमार गौत्तम स्मृति अनुराग साहित्य सम्मान–2025
    श्रीमती बसंती पंवार – जोधपुर
  • बाबा नीलकंठ महादेव अनुराग साहित्य सम्मान–2025
    अमर बानिया लोहोरो – गंगटोक
  • स्व. श्रीमती श्यामलता शर्मा स्मृति अनुराग साहित्य सम्मान–2025
    श्रीमती विमला नागला – केकड़ी
  • स्व. श्री बनवारी लाल तिवाड़ी स्मृति अनुराग साहित्य सम्मान–2025
    संतोष कुमार दास शास्त्री – नैनीताल (उत्तराखंड)
  • स्व. श्रीमती सीता देवी स्मृति अनुराग साहित्य सम्मान–2025
     महाराम सिंह मृदुल – इटावा
  • स्व. हरिशंकर जोशी स्मृति अनुराग साहित्य सम्मान–2025
    श्री प्रेमपाल शर्मा – दिल्ली
  • स्व. श्रीमती कमला देवी स्मृति अनुराग साहित्य सम्मान–2025
    श्रीमती एकता अमित व्यास – कच्छ (गुजरात)
  • स्व. श्री सीताराम मारवाड्या स्मृति अनुराग साहित्य सम्मान–2025
    डॉ. प्रदीप कुमार शर्मा – रायपुर (छत्तीसगढ़)
  • स्व. श्रीमती शकुन्तला देवी रावत स्मृति अनुराग साहित्य सम्मान–2025
    श्री रवि पुरोहित – बीकानेर
  • स्व. श्री लालाराम उपाध्याय स्मृति अनुराग साहित्य सम्मान–2025
    डॉ. नीलम राकेश – लखनऊ
  • स्व. श्रीमती चंदा देवी स्मृति अनुराग साहित्य सम्मान–2025
    डॉ. शिव मोहन यादव – दिल्ली
  • स्व. श्री सत्यनारायण जोशी स्मृति अनुराग साहित्य सम्मान–2025
    श्री प्रभात कुमार सिंघल – कोटा
  • स्व. श्री महेश सोनी स्मृति अनुराग साहित्य सम्मान–2025
    डॉ. सतीश कुमार – किशनगढ़
  • स्व. श्रीमती रुकमणी देवी स्मृति अनुराग साहित्य सम्मान–2025
    नरेंद्र निर्मल – भरतपुर
  • स्व. श्री भूतल सिंह चौधरी स्मृति अनुराग साहित्य सम्मान–2025
    धर्मेन्द्र कुमार सैनी – गुल्लाना, दौसा

स्थानीय साहित्यकार सम्मान (साहित्यिक संगोष्ठी):
विनोद गौड़, बुद्धि प्रकाश महावर एवं कृष्ण कुमार सैनी (दौसा)

नई हवा की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

खाकी पर कालिख, साइबर क्राइम के नाम पर वसूली | राजस्थान में ACB का बड़ा एक्शन, हरियाणा पुलिस की टीम 6 लाख नकद के साथ दबोची गई

रेल यात्रियों पर महंगाई की मार; 26 दिसंबर से ट्रेन टिकट महंगे, लंबी दूरी का सफर अब जेब पर पड़ेगा भारी

सिर्फ ट्रैप काफी नहीं, रिश्वत केस में हाईकोर्ट ने खींची लकीर | जानिए पूरा मामला

रिटायरमेंट से पहले छक्कों की बरसात!| सुप्रीम कोर्ट की दो-टूक टिप्पणी—जज आख़िरी दिनों में क्रिकेट खेलने न उतरें

रिटायरमेंट फंड पर अब आपकी पकड़ | PFRDA ने NPS के नियम पलट दिए, सब्सक्राइबर फायदे में

2026 में कौन-सा त्योहार कब पड़ेगा, जानिए महीना-दर-महीना पूरा शेड्यूल

‘नई हवा’ की खबरों को Subscribe करने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़ें।