राष्ट्रीय बालिका दिवस पर बालिकाओं को किया जागरूक

भरतपुर 

चाइल्ड हेल्पलाइन भरतपुर टीम ने राष्ट्रीय बालिका दिवस एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के तहत कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय एवं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, बरसो ब्लॉक- सेवर में  कोर्डिनेटर प्रेमराज परनामी के नेतृत्व में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया।

नई नियुक्तियों में NPS, कर्मचारियों में बढ़ा असंतोष तो एक दिन में ही बैकफुट पर आ गई सरकार, जारी करना पड़ा नया आदेश | OPS को लेकर बढ़ा संशय

सहायक  निदेशक अमित अवस्थी जिला बाल संरक्षण इकाई एव बाल अधिकारिता विभाग ने बताया कि जागरूकता कार्यक्रम में चाइल्ड हेल्पलाइन के कोर्डिनेटर प्रेमराज परनामी के नेतृत्व में मनाया गया।

कार्यक्रम में संरक्षण अधिकारी योगेश पाठक ने  राष्ट्रीय बालिका दिवस के उद्देश्य के बारे में जानकारी दी और बताया कि राष्ट्रीय बालिका दिवस असमानताओं, भेदभाव और शोषण के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए मनाया जाता है। यह हमारे समाज में बालिकाओं के महत्व के बारे में जागरूकता पैदा करता है। यह दिन भारत में बालिकाओं के खिलाफ प्रचलित असमानता और भेदभाव की कठोर वास्तविकता को दर्शाता है। यह दिन देश में लड़कियों की कठिनाई को कम करने के लिए उठाए जाने वाले कार्यों पर ध्यान केंद्रित करता है। राष्ट्रीय बालिका दिवस अपनी मां के गर्भ में कन्या भ्रूण की हत्या के साथ-साथ कन्या भ्रूण हत्या पर भी केंद्रित है।

प्रदेश में रिटायरमेंट के बाद लगे कर्मियों की सेवाएं समाप्त, इस विभाग ने जारी किए आदेश

कार्यक्रम में शिक्षा का अधिकार, बाल अधिकार, बाल शोषण, बाल विवाह, बालश्रम आदि के बारे में भी जानकारी दी गई। आवासीय विद्यालय की अध्यापिका श्रीमती सुनीता ने लिंगानुपात कम करने, महिला सम्मान आदि के बारे में जानकरी दी।

चाइल्ड हेल्पलाइन काउन्सलर खुशबू कश्यप ने बताया कि अगर कोई बच्चा मुसीबत में दिखाई दे तो इसकी सूचना तुरंत टोल फ्री नंबर 1098 पर दें। राजेश कुमार प्रधानाचार्य ने  चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 टीम द्वारा किये जा रहे कार्य की प्रशंसा की।

इस मौक़े पर  मानव तस्करी विरोधी यूनिट से पूरन चंद शर्मा, बाल अधिकारिता विभाग से दुर्गेश पचौरी वरिष्ठ सहायक, चाइल्ड हेल्पलाइन से प्रेमराज परनामी, महेश शर्मा, लक्ष्मण सिंह, शंकर दयाल, विद्यालय कर्मचारी शैलेश, अंशु आदि उपस्थित थे।

नई हवा’ की  खबरें  नियमित और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर  9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें

प्रदेश में रिटायरमेंट के बाद लगे कर्मियों की सेवाएं समाप्त, इस विभाग ने जारी किए आदेश

नई नियुक्तियों में NPS, कर्मचारियों में बढ़ा असंतोष तो एक दिन में ही बैकफुट पर आ गई सरकार, जारी करना पड़ा नया आदेश | OPS को लेकर बढ़ा संशय

1 लाख 30 हजार की रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया समग्र शिक्षा अभियान का JEN

मौज मस्ती के लिए सरकारी बैंक के इस अधिकारी ने कस्टमर्स की तोड़ी ₹53 करोड़ की एफडी, ऑनलाइन गेम खेलने में कर दी खर्च | अब हुआ बड़ा एक्शन

बैंक क्लर्क का बदल जाएगा अब पदनाम, इस नाम से जाने जाएंगे | कामकाज में भी बढ़ोतरी का प्रस्ताव

फार्मासिस्ट पर नकेल; अब डॉक्टर की पर्ची पर ही बेच सकेंगे एंटीबायोटिक दवाएं, डॉक्टर्स को भी पर्ची पर लिखनी होगी वजह | केंद्र सरकार ने इसलिए बरती सख्ती

इस स्टेट में असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती का रास्ता साफ, भर्ती नियमों में संशोधन को सरकार ने दी मंजूरी | कॉलेजों में खाली  हैं 3800 पद

नई हवा’ की  खबरें  नियमित  और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए  व्हाट्सएप नंबर  9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें