भरतपुर
भरतपुर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष गिरधारी तिवारी को पार्टी ने नई जिम्मेदारी से नवाजा है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने तिवारी को अब पार्टी का प्रदेश मंत्री नियुक्त किया है। पार्टी के प्रदेश महामंत्री दामोदर अग्रवाल ने इस नियुक्ति के आदेश रविवार को जारी किए।
आपको बता दें कि पहले गिरधारी तिवारी भरतपुर से टिकट के प्रबल दाबेदार माने जा रहे थे। लेकिन आख़िरी वक्त में विजय बंसल को पार्टी का टिकट दे दिया गया। इससे नाराज तिवारी ने निर्दलीय रूप से चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया था। इससे इस सीट पर भाजपा मुश्किल में फंसती जा रही थी। लेकिन पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की समझाइश के बाद तिवारी ने अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया था।
माना जा रहा है कि नाराजगी दूर करने के लिए गिरधारी तिवारी को पार्टी का प्रदेश मंत्री नियुक्त किया गया है। तिवारी इससे पहले भी प्रदेश मंत्री रह चुके हैं। आपको यह भी बता दें कि पिछले चुनाव में भी तिवारी को टिकट नहीं मिला था तो वह निर्दलीय रूप से मैदान में उतरे थे। हालांकि वह तब जीत नहीं पाए थे। तब विजय बंसल भाजपा के उमीदवार थे। लेकिन भाजपा की फूट के चलते वह जीत नहीं पाए थे। इस बार भी वही समीकरण और वही चेहरों के मैदान में होने से भाजपा को हार का डर सता रहा था। लेकिन वरिष्ठ नेताओं की समझाइश के बाद गिरधारी तिवारी द्वारा नामांकन वापस लेने से पार्टी के उमीदवार विजय बंसल ने राहत की सांस ली है। हालांकि बंसल की डगर इस बार भी बहुत कठिन है।
नई हवा’ की खबरें नियमित और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें
कांग्रेस ने 49 बागी नेताओं को छह साल के लिए निकाला, इनके खिलाफ हुआ एक्शन
OMG! एक बैंक खाता, दो मालिक, एक पैसे जमा करता रहा तो दूसरा निकालता रहा | इसके बाद फिर हुआ ये
