राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम हरिशंकर भाभड़ा का निधन

जयपुर 

राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष हरिशंकर भाभड़ा का देर रात निधन हो गया। वे 96 साल के थे और लंबे समय से बीमार चल रहे थे। जयपुर के रूंगटा अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार गुरुवार को जयपुर में किया जाएगा।

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में शामिल हुए थे ये चार CJI, 12 से अधिक पूर्व जज और क़ानूनी विशेषज्ञ

भाभड़ा का जन्म 6 अगस्त 1928 को नागौर जिले के खिड़की दरवाजा, डीडवाना में हुआ था। वे दो बार विधानसभा अध्यक्ष और एक बार उपमुख्यमंत्री रहे। उन्होंने 16 मार्च 1990 से 5 अक्टूबर 1994 तक (दो बार) विधानसभा अध्यक्ष का पद संभाला। 1985, 1990 और 1993 में चूरू जिले के रतनगढ़ से विधायक बने। 6 अक्टूबर 1994 से 1 दिसंबर 1998 तक राजस्थान के उपमुख्यमंत्री भी रहे। भाभड़ा को वित्तीय मामलों का एक्सपर्ट भी माना जाता था।

भाभड़ा 1978-84 में राज्य सभा के सदस्य रहने के साथ ही भाजपा राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष के पद पर कार्यरत रह चुके हैं। भाभड़ा 1981 में प्रदेशाध्यक्ष बने और जनवरी 1986 तक प्रदेश में बीजेपी की कमान संभाली थी।

भाभड़ा के निधन पर सीएम भजनलाल शर्मा  और विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी सहित कई नेताओं ने शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा सहित कई नेताओं ने उनके निधन पर संवेदना व्यक्त की है।

नई हवा’ की  खबरें  नियमित और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर  9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में शामिल हुए थे ये चार CJI, 12 से अधिक पूर्व जज और क़ानूनी विशेषज्ञ

प्रदेश में रिटायरमेंट के बाद लगे कर्मियों की सेवाएं समाप्त, इस विभाग ने जारी किए आदेश

नई नियुक्तियों में NPS, कर्मचारियों में बढ़ा असंतोष तो एक दिन में ही बैकफुट पर आ गई सरकार, जारी करना पड़ा नया आदेश | OPS को लेकर बढ़ा संशय

बैंक क्लर्क का बदल जाएगा अब पदनाम, इस नाम से जाने जाएंगे | कामकाज में भी बढ़ोतरी का प्रस्ताव

फार्मासिस्ट पर नकेल; अब डॉक्टर की पर्ची पर ही बेच सकेंगे एंटीबायोटिक दवाएं, डॉक्टर्स को भी पर्ची पर लिखनी होगी वजह | केंद्र सरकार ने इसलिए बरती सख्ती

इस स्टेट में असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती का रास्ता साफ, भर्ती नियमों में संशोधन को सरकार ने दी मंजूरी | कॉलेजों में खाली  हैं 3800 पद