दौसा के पास दो बाइक में भीषण भिड़ंत, SOG में तैनात हेड कांस्टेबल की मौत

दौसा 

जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे 21 पर जीरोता मोड़ के पास शुक्रवार को दो बाइक की भीषड़ भिड़ंत में राजस्थान एसओजी में तैनात  एक हेड कांस्टेबल की मौत हो गई और एक अन्य युवक घायल हो गया सूचना पर पहुंची दौसा सदर थाना पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उन्हें जयपुर रेफर किया गया। SMS अस्पताल में इलाज के दौरान हेड कांस्टेबल की मौत हो गई। जबकि दूसरे घायल का इलाज चल रहा है।

हादसे में मृत  एसओजी हेड कांस्टेबल का नाम सुरेशचंद गुर्जर (42) निवासी पांचोली, थाना मानपुर, दौसा है। वह ड्यूटी पूरी करने के बाद देर रात अपने घर जा रहे थे इसी दौरान  यह हादसा हो गया। हादसे में बुरी तरह घायल हुए हेड कांस्टेबल और एक अन्य युवक को पुलिस ने राहगीरों की मदद से अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने हेड कांस्टेबल  सुरेशचंद गुर्जर को मृत घोषित कर दिया हादसे में घायल युवक का नाम विष्णु मीणा निवासी चौमूं बताया गया।

हादसे का शिकार हेड कांस्टेबल सुरेश चंद वर्ष 2007 से एसओजी में तैनात थे और विधायक खरीद-फरोख्त प्रकरण और रीट पेपर लीक प्रकरण सहित कई महत्वपूर्ण ऑपरेशन में अहम भूमिका निभा चुके थे उनकी की मौत की सूचना मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

Sand-mining Case: पंजाब CM चन्नी के भतीजे भूपिंदर सिंह हनी को ED ने किया गिरफ्तार

कर्मचारियों के वेतन के नाम पर हड़पा पौने तीन करोड़ रेलवे को मिला वापस

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए Good News: Dearness allowance बढ़ना तय, यहां जानिए डिटेल

बदल गया है DA के कैलकुलेशन का तरीका, जानिए अब किस तरह होगी गणना

February 2022 Vrat & Festival List: फरवरी 2022 के व्रत त्‍योहार, देखिए तीज-त्योहारों की पूरी लिस्ट


Budget 2022: राज्य सरकार के कर्मचारियों को NPS कंट्रिब्यूशन पर राहत, जानिए ऐसे होगा फायदा

हरियाणा में निजी क्षेत्र की नौकरियों में 75% आरक्षण पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक