जयपुर
REET-2021 परीक्षा में धांधली का मामला अब अदालत में पहुंच गया है। सोमवार को इसे लेकर राजस्थान हाईकोर्ट में याचिका लगाई गई। याचिका में REET-2021 परीक्षा के नतीजों पर स्टे मांगा गया है और मांग की गई है कि केन्द्रीय जांच एजेंसी से रीट में हुई धांधली की जांच की जाए।
रीट भर्ती परीक्षा की निष्पक्ष जांच के लिए मधु कुमारी नागर व अन्य ने हाई कोर्ट में याचिका दायर की। कुल 5 अभ्यर्थियों की ओर से हाई कोर्ट में याचिका पेश की गई है। एक याचिका जयपुर निवासी भागचन्द शर्मा की ओर से एडवोकेट दिनेश कुमार गर्ग और एडवोकेट दीपक कुमार कैन ने दायर की है। इन याचिकाओं में राज्य सराकार के चीफ सेक्रेटरी, प्रिंसिपल सेक्रेटरी एलीमेंट्री एजुकेशन, सेक्रेटरी, बोर्ड ऑफ एजुकेशन और कॉर्डिनेटर रीट को पार्टी बनाया गया है।
अधिवक्ता राम प्रताप सैनी ने याचिका में मांग की कि REET परीक्षा-2021 की CBI से निष्पक्ष जांच कराई जाए। यदि जांच में पेपर लीक पाया जाता है तो REET परीक्षा-2021 पुन: कराई जाए। इस मामले में संभवत: इसी सप्ताह हाई कोर्ट में सुनवाई हो सकती है।
माना जा रहा है कि कोर्ट में पहुंचने के बाद अब REET-2021 के नतीजे घोषित करने पर असर पड़ सकता है। आपको बता दें इस बार REET में प्रदेशभर में भारी गड़बड़ियां सामने आई थीं। कई जगह पेपर लीक होने, लाखों रुपए लेकर डमी उम्मीदवार को बैठाने सहित चप्पलों में डिवाइस लगाकर नकल कराने की कोशिशों की शिकायतें आई थीं। अलग-अलग जिलों में पुलिस इन मामलों की जांच कर रहे है।
इन सब बिंदुओं को याचिका का आधार बनाया गया है। इस गड़बड़ी में उच्च स्तर पर लोगों के शामिल होने के आरोप भी लग रहे हैं। मामले में एसओजी की स्पेशल टीम जांच कर रही है। प्रदेशभर में 26 सितंबर को रीट भर्ती परीक्षा आयोजित हुई थी।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- चिंगारी बनी काल: भरतपुर में शॉर्ट सर्किट ने बुझा दिया पूरा घर | एक ही दिन में अनाथ हुए दो मासूम, मां-बाप दोनों की दर्दनाक मौत
- 49 दिन बाद खुला ‘तेल का दरवाज़ा’: होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान का बड़ा फैसला | तेल-गैस कीमतें धड़ाम, भारत को मिली राहत—जेब पर कम होगा दबाव
- नागरिकता विवाद फिर भड़का: राहुल गांधी पर FIR का आदेश | इलाहाबाद हाईकोर्ट लखनऊ बेंच सख्त—CBI जांच के निर्देश, पुराने फैसले पर नया मोड़
- डमी उंगलियां, नकली रेटिना और फर्जी सिग्नेचर | जयपुर से भादरा तक फैला ‘डिजिटल धोखे’ का जाल, ATS ने दबोचा मास्टरमाइंड
- होटल के कमरे में खून का खेल | 1.5 घंटे की मुलाकात बनी मौत की कहानी… प्रेमिका ने ही प्रेमी का गला रेत दिया
- 100 KM सिर्फ 15 मिनट में! | अब आसमान से दौड़ेगा आपका रोज का सफर… भारत में ‘एयर टैक्सी’ की नई उड़ान
- SDM दफ्तर में रिश्वत का जाल: 60 हजार लेते ही दबोची गई अफसर | बैग से निकले 4 लाख, ACB का बड़ा ट्रैप
- बचत नहीं तो भविष्य अधूरा: होटल में जुटे शहर के दिमाग | निवेश के गुर सीखे, समय पर आने वालों को मिला इनाम
- हिजाब OK, बिंदी-तिलक NO? Lenskart की ग्रूमिंग गाइड पर बवाल | 27 पन्नों की पॉलिसी लीक, सोशल मीडिया पर भड़का विवाद
