धौलपुर
डकैत जगन गुर्जर के वायरल वीडियो (Jagan Gurjar viral video) में बाड़ी विधायक के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी के खिलाफ राजपूत समेत सर्व समाज के लोगों ने सोमवार को जिला कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया और 3 दिन में डकैत को नहीं पकड़ने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। विधायक ने समाज के लोगों को शांति रखने और गलत बयानबाजी नहीं करने की अपील की है।
आपको बता दें पूर्व दस्यु जगन गुर्जर ने दो दिन पहले एक वीडियो वायरल करते हुए बाड़ी विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा के खिलाफ अशोभनीय एवं आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इससे राजपूत समेत सर्व समाज में आक्रोश भड़क गया और सोमवार को जिला कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी हाथ में ” मैं भी मलिंगा हूं” का बैनर लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे थे।
विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा ने वीडियो मैसेज में लोगों से अपील की है और कहा कि उनके खिलाफ जो वीडियो वायरल कर अभद्र भाषा का प्रयोग कर गालियां दी गई है वह शर्मनाक है।उन्होंने सर्व समाज के लोगों से अपील करते हुए कहा कि समाज में शांति बनाए रखें। पुलिस और प्रशासन मामले पर कार्रवाई करेगा। उन्होंने समाज के लोगों से अपील करते हुए कहा कि कानून का उल्लंघन नहीं करें।
राजपूत समाज के जिला अध्यक्ष विशंभर सिंह ने कहा कि डकैत ने विधायक को जान से मारने की धमकी दी। राजपूत समाज की बहन-बेटियों पर भी गलत टिप्पणी की थी। राजपूत समाज के प्रतिनिधि मंडल ने कलेक्टर राकेश जायसवाल से मुलाकात कर डकैत को पकड़ने की मांग की है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- डमी उंगलियां, नकली रेटिना और फर्जी सिग्नेचर | जयपुर से भादरा तक फैला ‘डिजिटल धोखे’ का जाल, ATS ने दबोचा मास्टरमाइंड
- होटल के कमरे में खून का खेल | 1.5 घंटे की मुलाकात बनी मौत की कहानी… प्रेमिका ने ही प्रेमी का गला रेत दिया
- 100 KM सिर्फ 15 मिनट में! | अब आसमान से दौड़ेगा आपका रोज का सफर… भारत में ‘एयर टैक्सी’ की नई उड़ान
- SDM दफ्तर में रिश्वत का जाल: 60 हजार लेते ही दबोची गई अफसर | बैग से निकले 4 लाख, ACB का बड़ा ट्रैप
- बचत नहीं तो भविष्य अधूरा: होटल में जुटे शहर के दिमाग | निवेश के गुर सीखे, समय पर आने वालों को मिला इनाम
- हिजाब OK, बिंदी-तिलक NO? Lenskart की ग्रूमिंग गाइड पर बवाल | 27 पन्नों की पॉलिसी लीक, सोशल मीडिया पर भड़का विवाद
- नाम से खेल, जेब पर वार: बिना बताए बना दिया लोन का गारंटर | बैंक का फोन आया तो 72 साल के बुजुर्ग के उड़ गए होश
- दौसा की कलम का दम: बाल साहित्य में दो नाम चमके | भोपाल में सम्मानित होंगे उत्कर्ष नारायण और संतोष ऋचा
- विवाह प्रमाण पत्र बना ‘कमाई का जरिया’ | 10,400 की रिश्वत लेते VDO रंगे हाथों पकड़ी, ACB की बड़ी कार्रवाई
- सरकारी वकील पर रिश्वत का दाग | केस से नाम हटाने के खेल में 14 साल बाद 3 साल की सजा, ACB कोर्ट का बड़ा फैसला
