दौसा
दौसा में शनिवार को सूचना केंद्र के मिडिया सेंटर पर देव नगरी प्रेस क्लब के चुनाव में अध्यक्ष पद पर महेन्द्र मीना को निर्वाचित घोषित किया गया। इसके साथ ही उपाध्यक्ष पद पर राजेश शर्मा, कोषाध्यक्ष पद पर प्रदीप बोहरा, सचिव पद पर कमलेश शर्मा को निर्वाचित घोषित किया गया।
निर्वाचन अधिकारी रामजी लाल मीना ने बताया कि सभी सदस्यों का मतदान मत पत्र से हुआ। सात सदस्यों की कार्यकारिणी में सर्वाधिक मत देवनगरी संदेश समाचार पत्र के संपादक जितेन्द्र कुमार शर्मा को मिले। इसके साथ ही कमल किशोर शर्मा, चंद्रभान शर्मा, राजेश कुमार शर्मा, महेश चंद मीणा, लक्ष्मीकांत शर्मा, जितेन्द्र सिंह को भी कार्यकारिणी का सदस्य निर्वाचित घोषित किया गया।
मतदान दोपहर 12 बजे से अपराह्न 3 बजे तक हुआ। इसके बाद मतगणना हुई जिसमें जीत दर्ज करने वाले प्रत्याशियों को गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। प्रेस क्लब के करीब 65 सदस्यों ने पुलिस सुरक्षा में मतदान किया। नवीन कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह 27 अगस्तको शाम 4 बजे रावत पैलेस में होगा।
नई हवा’ की खबरें नियमित और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें
कोरोना से अनाथ बालक-बालिकाओं को वयस्क होने पर मिलेगी सरकारी नौकरी, सेवा नियमों में संशोधन
रेपो दर नहीं बदली फिर भी इन बैंकों ने महंगा कर दिया कर्ज, बढ़ेगी EMI
RAS-2023 प्री परीक्षा की तिथि घोषित, जानिए कब होगी | 905 पदों पर हो रही है भर्ती
