हत्या का मुकदमा दर्ज होने पर डिप्रेशन में आई निजी हॉस्पिटल की महिला डॉक्टर ने किया सुसाइड, जानिए पूरा मामला

दौसा 

दौसा जिले के एक निजी हॉस्पिटल में डिलीवरी के दौरान एक महिला की मौत के बाद  दर्ज हत्या से हॉस्पिटल की महिला डॉक्टर इतने डिप्रेशन में आ गई कि मंगलवार को उसने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। महिला डॉक्टर ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है।

घटना दौसा जिले के लालसोट की है। मृतका का नाम डॉ. अर्चना शर्मा (42) है और वह उनके  पति डॉ. सुनीत उपाध्याय का लालसोट में आनंद हॉस्पिटल संचालित है। डॉ. अर्चना शर्मा (42) और उनके पति डॉ. सुनीत उपाध्याय (45) का लालसोट में ही आठ साल से आनंद हॉस्पिटल संचालित है।

दरअसल लालसोट के खेमावास निवासी लालूराम बैरवा अपनी पत्नी आशा देवी (22) को डिलीवरी के लिए सोमवार सुबह हॉस्पिटल लेकर आया था। दोपहर में डिलीवरी के दौरान आशा की मौत हो गई। नवजात सकुशल है। घरवालों ने मुआवजे की मांग को लेकर देर रात ढाई बजे तक हॉस्पिटल के बाहर प्रदर्शन किया। गुस्साए घरवालों ने लालसोट थाने में रिपोर्ट दी थी। डॉ. अर्चना शर्मा के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया। इससे डॉ. अर्चना डिप्रेशन में आ गई और मंगलवार सुबह सुसाइड कर लिया।

महिला डॉक्टर के परिजन वंदना शर्मा ने बताया कि वह सुबह करीब 11 बजे तीसरी मंजिल पर स्थित डॉक्टर डॉ. अर्चना शर्मा के पास गई तो कमरे का दरवाजा बंद था। गेट खटखटाया व आवाज लगाई, लेकिन कोई हलचल नहीं हुई। अर्चना के पति को बताया। वे कमरे तक पहुंचे और गेट खोलने का प्रयास किया। दरवाजा नहीं खुला तो धक्का मारकर उसे खोला गया। कमरे में डॉक्टर अर्चना फंदे पर लटक रही थीं।

‘डॉक्टर को प्रताड़ित करना बंद करो, मेरी मौत शायद बेगुनाही साबित कर दे’
इस बीच महिला डॉक्टर का एक सुसाइड नोट भी मिला है जिसकी पुलिस जांच कर रही है। सुसाइड नोट के अनुसार महिला डॉक्टर ने कहा है कि उसकी मौत के लिए परिवार के किसी सदस्य को परेशान नहीं किया जाए। मैंने कोई गलती नहीं की। मैंने किसी को नहीं मारा। डॉक्टर ने सुसाइड नोट में यह भी लिखा कि इस तरह डॉक्टर्स को प्रताड़ित करना बंद करो। मेरा मरना शायद मेरी बेगुनाही साबित कर दे।

डॉ. अर्चना शर्मा  महिला रोग विशेषज्ञ थीं और पति डॉ. सुनीत उपाध्याय न्यूरो साइक्रेट्रिस्ट है। हॉस्पिटल के डॉक्टर्स का कहना था कि ज्यादा ब्लड बहने से आशा की मौत हो गई थी। परिजन हत्या का आरोप लगा रहे थे। लालसोट थाना प्रभारी अंकेश चौधरी ने बताया कि मेडिकल बोर्ड से पोस्टमाॅर्टम कराया गया। मौत के कारणों की जांच कर रहे हैं।

मामले को रफादफा करने को SHO ने मांगी एक लाख की घूस, 52 हजार लेते हुए ACB ने दबोचा

ACB की बड़ी कार्रवाई: बिल पास करने के एवज में कैशियर ने मांगे थे 11 लाख, दो लाख लेते हुए दलाल सहित दबोचा

बेअसर रही बैंक कर्मचारियों की देशव्यापी हड़ताल

सौ करोड़ की दवा की अवैध बिक्री का मामला: राजस्थान के दवा विक्रेता के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट

ज्यादा शक्कर खाने से हो सकता है नुकसान, इन 5 बीमारियों का है खतरा

हम गाड़ी की सर्विस तो करवाते हैं लेकिन क्या हमने अपने शरीर की सर्विस करवाई कभी?

जब कश्मीरी पंडितों पर हो रहा था जुल्म तब आखिर RSS कर क्या रहा था?