सीएम गहलोत ने सामूहिक दुर्घटना बीमा के लाभार्थियों को सौंपे 10-10 लाख रुपए के क्लेम चेक

जयपुर 

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरूवार को एक समारोह में  किसान क्रेडिट कार्ड में निहित और यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस द्वारा जारी सामूहिक दुर्घटना बीमा के लाभार्थियों को 10-10 लाख रुपए के क्लेम चेक सौंपे। इस अवसर पर कुल 1 करोड़ 10 लाख के चेक सौंपे गए।

गहलोत ने यूनाइटेड इंश्योरेंस द्वारा दावाधारियों को दी गई त्वरित सेवा की सराहना की एवं भविष्य में भी इस तरह की जनकल्याणकरी योजनाओं के लिए सजग रहने हेतु प्रेरित किया। यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी के उप महाप्रबंधक रघुनाथ सिंह मीना ने मुख्यमंत्री को इस अवसर पर धन्यवाद देते हुए विश्वास दिलाया कि जनभागीदारी मे यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस हमेशा अग्रणी रहेगी और भविष्य में भी जनकल्याणकारी योजनाओं बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेगी।

उदयभान सिंह गुर्जर ने बताया कि इस अवसर पर  क्षेत्रीय प्रबंधक श्रीमती गीता राय, अलोक जैन एवं जितेंद्र कुमार सबलानिया उपस्थित रहे। गौरतलब है कि वित्तीय वर्ष 2021-22 में यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी को राजस्थान स्टेट कोऑपरेटिव बैंक की ओर से किसान क्रेडिट कार्ड में निहित 10 लाख प्रति सदस्य का व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा किया था। जिसके अंतर्गत अभी तक यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस द्वारा तक लगभग 64 करोड़  रुपए की दावा राशि का भुगतान किया जा चुका है।

IRDAI ने भी यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी को राजस्थान में साधारण बीमा के क्षेत्र में अग्रणी बीमा कंपनी के तौर पर नियुक्त किया है। इसके अंतर्गत सन 2047 तक बीमा की पहुंच को जन जन तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। इसी लक्ष्य को पूर्ण करने की योजना के तहत, राजस्थान में, साधारण बीमा के क्षेत्र में यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस को अग्रणी बीमा कंपनी के तौर पर नियुक्त किया है।

नई हवा’ की  खबरें  नियमित  और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए  व्हाट्सएप नंबर  9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें

बैंक मैनेजर ने किया ऐसा काम कि नौकरी ही चली गई, आप भी जानकर रह जाएंगे हैरान

अस्थाई जूनियर रेजिडेंट के पदों में 6 माह की अभिवृद्धि

प्रदेश के इन जिलों में खोले जाएंगे 11 न्यायालय, 119 पदों का होगा सृजन | प्रति न्यायालय 2.97 करोड़ रुपए मंजूर

बताओ तो जानें: किस SHO की है यह अश्लील फोटो? डीग एसपी ने बताया यह नाम

RBI New Order: आरबीआई का ग्राहकों के हक़ में बड़ा फैसला, अब बैंकों ने ये डॉक्यूमेंट देने में की देरी तो साथ में देना होगा हर रोज इतना हर्जाना | यहां जानें डिटेल

इस यूनिवर्सिटी में निकली असिस्टेंट प्रोफेसर, एसोशिएट प्रोफेसर व प्रोफेसर की भर्ती | इस डेट तक करें अप्लाई

बचा लीजिए पैसा, FD पर फिर बढ़ेंगी ब्याज दर, जानिए वजह

7th Pay Commission: सामने आया AICPI Index का ताजा नंबर, 50 फीसदी को क्रॉस कर सकता है केंद्रीय कर्मचारियों का DA