भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने PCC चीफ डोटासरा  के घर लिखा ‘नाथी का बाड़ा’| पुलिस ने घेरा बीजेपी मुख्यालय

जयपुर 

भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को पूर्व शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा के घर की चारदीवारी पर ‘नाथी का बाड़ा’ लिख दिया इसके बाद शाम को पुलिस ने भाजपा का प्रदेश मुख्यालय घेर लिया जहां उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने मौके पर तैनात एसीपी सोडाला भोपाल सिंह भाटी को पॉलिटिकल पार्टी के दफ्तर से पुलिस की गाड़ियां और जाब्ता हटाने को कहा, लेकिन पुलिस मौके पर डटी रही।

पार्टी के कार्यकर्ताओं को जैसे ही पुलिस द्वारा भाजपा प्रदेश मुख्यालय को घेरने की जानकारी मिली तो बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए और कुर्सियां डाल कर बैठ  गए। सूचना मिलने पर पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरूण चतुर्वेदी, जयपुर शहर बीजेपी अध्यक्ष राघव शर्मा, बीजेपी युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष हिमांशु शर्मा, उप महापौर पुनीत कर्नावट समेत कई बीजेपी नेता और कार्यकर्ता पार्टी मुख्यालय पहुंच गए।

आपको बता दें कि आज दिन में  मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष हिमांशु शर्मा के नेतृत्व में करीब आधा दर्जन कार्यकर्ता अचानक डोटासरा के सिविल लाइंस स्थित आवास पर पहुंचे और वहां की चारदीवारी पर काले रंगे से हिन्दी में ‘नाथी का बाड़ा’ लिख दियाहालांकि इसे बाद में मिटाकर  सफेद रंग पोत दिया गया

डोटासरा के निवास पर नाथी का बाड़ा लिखने के बाद मामला इतना बढ़ा कि  पुलिस ने घटना के बाद जयपुर में प्रदेश बीजेपी मुख्यालय को घेर लिया। इस दौरान मौके पर मौजूद एसीपी भोपाल सिंह भाटी को टोकते हुए उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने कहा कि बीजेपी युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं के पीछे पुलिस पांच-पांच, छह-छह गाड़ियां क्यों दौड़ रही हैं।

पुलिस एसीपी भाटी ने बीजेपी नेताओं को टोकते हुए कहा कि आपने जो काम किया है वो ठीक नहीं है। पार्टी मुख्यालय के बाहर कोई नहीं रहेगा। इस पर राजेन्द्र राठौड़ ने कहा कि आप तो नाथी को जानते होंगे। वह गांव की दयालु और दानवीर महिला थी। राठौड़ ने कहा मेरे घर के आगे नाथी का बाड़ा लिख दो। क्या यह ऐसा कोई इश्यू है, जिस पर राजस्थान की सारी पुलिस एक्टिव हो जाए?

राजस्थान में कर्मचारियों की वेतन विसंगति को लेकर कमेटी ने सौंपी अपनी अंतरिम रिपोर्ट, सरकार ने अब क्या फैसला किया; जानें यहां

Indian Railways: फर्जी कर्मचारियों के वेतन के नाम पर हड़पा पौने तीन करोड़ रेलवे को मिला वापस

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए Good News: Dearness allowance बढ़ना तय, यहां जानिए डिटेल

बदल गया है DA के कैलकुलेशन का तरीका, जानिए अब किस तरह होगी गणना

सरकार! अपने इस मंत्री की भी कुंडली खंगाल लीजिए, जब बोर्ड में हो रहा था घपला, तब भी यही चेयरमैन थे, अब फिर उन्हीं पर उठ रही है अंगुली

IT की रेड में मिला पूर्व IPS के घर पर खजाना, बेसमेंट में 650 लॉकर, अब तक तीन करोड़ बरामद

February 2022 Vrat & Festival List: फरवरी 2022 के व्रत त्‍योहार, देखिए तीज-त्योहारों की पूरी लिस्ट

Budget 2022: राज्य सरकार के कर्मचारियों को NPS कंट्रिब्यूशन पर राहत, जानिए ऐसे होगा फायदा

हरियाणा में निजी क्षेत्र की नौकरियों में 75% आरक्षण पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक