जयपुर
रीट परीक्षा (REET 2021) को देखते हुए उच्च शिक्षा विभाग ने 25 से 27 सितंबर तक आयोजित होने वाली परीक्षाओं को स्थगित करने के आदेश दिए हैं। उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी के निर्देश पर यह आदेश जारी किए गए हैं।
आपको बता दें कि इस सबसे बड़ी इस परीक्षा ने प्रशासन की चिंता बढ़ा रखी है। शिक्षक ग्रेड-3 के 31 हजार पदों पर भर्ती के लिए रीट 26 सितंबर को होनी है। जिसमें दोनों लेवल में कुल 26 लाख परीक्षार्थी बैठेंगे। उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी का कहना है कि उच्च शिक्षा विभाग ने विद्यार्थियों एवं अभिभावकों की सहूलियत को देखते हुए 25 से 27 सितंबर तक आयोजित होने वाली परीक्षाओं को स्थगित करने का फैसला किया है।
राजस्थान विश्वविद्यालय ने रीट के मद्देनजर विश्वविद्यालय की 25 से 27 सितंबर की परीक्षा को पहले ही स्थगित कर दिया है। जगद्गुरु रामानंदाचार्य राजस्थान संस्कृत विश्वविद्यालय ने रीट के मद्देनजर शास्त्री और आचार्य की परीक्षा में बदलाव कर दिया है। परीक्षा नियंत्रक नरेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि 26 सितंबर को प्रदेश भर में होने वाली रीट परीक्षा के कारण विश्वविद्यालय की परीक्षा की दो दिन की तिथियों में बदलाव किया गया है। चतुर्वेदी ने बताया कि दिनांक 25 एवं 27 सितंबर को होने वाली परीक्षा को स्थगित किया गया है। इन दो दिनों में होने वाली परीक्षा 30 सितंबर और 01 अक्टूबर को होंगी।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- रेलकर्मियों के लिए बड़ा बदलाव, अब पास बनवाने के लिए नहीं लगाने होंगे दफ्तरों के चक्कर | रेलवे बोर्ड ने खत्म की पुरानी व्यवस्था
- 24 नहीं, 12 घंटे से ज्यादा ड्यूटी भी नहीं, रेजिडेंट डॉक्टरों के हक में DMA का बड़ा ऐलान | छुट्टियां रोकने वालों पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी
- खाली नहीं रहेगी MPUAT की एक इंच जमीन, अगले 10 साल का ‘सीड मिशन’ तैयार, कुलगुरु प्रो. प्रताप सिंह ने दिया बड़ा लक्ष्य | बीज उत्पादन बढ़ाकर आत्मनिर्भरता पर फोकस
- रैली के 7 दिन बाद भी सुनवाई नहीं, किसान फिर जुटेंगे रणभेरी बजाने | लटूरिया हनुमान मंदिर में तय होगी BDA के खिलाफ आंदोलन की अगली रणनीति
- राजस्थान की इंडस्ट्री को नई उड़ान, एक्सपोर्ट डायरेक्टरी-2026 का भव्य विमोचन, सचिवालय में दिखा बड़ा औद्योगिक संदेश | मुख्य सचिव ने बताया ‘राज्य की वैश्विक पहचान का दस्तावेज’
- CBSE में भूचाल, चेयरमैन-सेक्रेटरी हटाए गए, OSM सिस्टम पर बवाल के बीच साइबर अटैक से हिला पोर्टल | संसद की स्थायी समिति में बोर्ड की जमकर क्लास
- भरतपुर में माहेश्वरी महिला संगठन की नई टीम का गठन | प्रीती मोहता को मिली कमान, महिलाओं ने संभाली नेतृत्व की जिम्मेदारी
- खेत का बंटवारा कराने की कीमत 1 लाख | 50 हजार जेब में डालते ही पटवारी पर टूट पड़ी ACB, रंगे हाथों गिरफ्तारी
- लाउडस्पीकर लेकर घर के बाहर पहुंचे लोग, बोले- ‘4 जून आ रही है…’ | बंगाल में ‘कटमनी’ लौटाने को मजबूर हुए TMC नेता!
- गोदाम में बिछी खून की चादर, गला रेतकर खत्म कर दिया भाजपा नेता को | रात तक इंतजार करती रही फैमिली, सुबह मिली लाश
