इस अवसर पर चावल, जौ, बेसन, गेंहू के आटे से सवा सवा किलो के मिष्ठान तैयार किये गए और नीमडी की पूजा की गई। इस मौके पर अपने पति एवं भाइयों के उत्तम स्वास्थ और दीर्घायु की कामना के साथ चन्द्रमा के दर्शन कर अर्घ प्रदान किया और अपना उपवास कच्चे दूध, सत्तू, खीरा व नीबू से खोला।
तैयार किए गए मिष्ठान (सत्तू ) से कलपना निकाल कर सास, ननद को देकर अखंड सौभाग्यवती का आशीर्वाद लिया।
अध्यक्ष ओ.पी. माहेश्वरी व मंत्री आनंद महेश्वरी ने समस्त कार्यकारिणी की ओर से सभी माहेश्वरी महिलाओं को सातूडी तीज की हार्दिक बधाई और शुभ कामना प्रेषित की।