आधी रात बाद भरतपुर पुलिस की लाला पहलवान के हमलावरों से मुठभेड़, चार बदमाश घायल, गुरुग्राम से किया गिरफ्तार | हार्डकोर अपराधी और एक लाख का इनामी बदमाश विनोद पथैना भी इनमें शामिल

भरतपुर 

भरतपुर में गजेंद्र सिंह उर्फ लाला पहलवान पर दिनदहाड़े ताबड़तोड़ गोलियां बरसाने वाले और तीन राज्यों में  चार साल से खौफ का पर्याय बना चुका एक लाख का इनामी बदमाश  विनोद पथैना और उसके तीन साथी पुलिस से मुठभेड़ के बाद  गिरफ्त में आ गए। बदमाशों ने इस दौरान भागने की कोशिश की तो पुलिस ने उनको गोली मार दी। गोली उनके पैरों में लगी है। चरों को गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दो बदमाश की हालत ज्यादा गंभीर होने पर उसे जयपुर रैफर कर दिया गया है। बाकी का भरतपुर के आरबीएम अस्पताल में उपचार चल रहा है। अस्पताल को छावनी बना दिया गया है।

तीन राज्यों में खौफ और एक लाख का इनामी है विनोद पथैना
मुठभेड़ में पकड़े गए अन्य बदमाशों के नाम चंदू देशवाल, परमवीर और भीम सिंह हैं। विनोद पथैना पर उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश व हरियाणा के अलावा भरतपुर व जयपुर में दर्जनों केस दर्ज हैं। पिछले कुछ साल से विनोद पथैना ने जयपुर को अपराध का स्थान बना लिया था। वह लगातार जयपुर में वारदातों को अंजाम दे रहा था।  विनोद पथैना के खिलाफ राजस्थान और अन्य राज्यों में करीब 26 मुकदमे हैं। भुसावर थाने में पथैना के खिलाफ हत्या और डकैती के गंभीर धाराओं में मामले दर्ज हैं। इसके राजस्थान, उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब राज्यों के अलग-अलग गिरोह के बड़े अपराधियों से सम्पर्क हैं।

हार्डकोर अपराधी विनोद पथैना

पुलिस के अनुसार 16 जून 2020 को उत्तरप्रदेश के अलीगढ़ जिले के गांव भौंरा गौरवा के पास हरी लक्ष्मी एलॉयल प्राइवेट लिमिटेड के स्वामी सुरेंद्र कुमार जिंदल का स्कॉर्पियो सवार वर्दीधारी बदमाशों ने अपहरण किया था। बदमाशों ने खुद को एसओजी से बताया और मारपीट कर उनकी ही गाड़ी में डालकर ले गए। एक स्कॉर्पियो पीछे चल रही थी। कारोबारी के फोन से पत्नी लक्ष्मी से फिरौती मांगी गई। लक्ष्मी छह लाख रुपये देकर पति सुरेंद्र को छुड़ा लाई थीं। इस मामले में उस समय विनोद निवासी पथैना को गिरफ्तार किया गया था।

पुलिस ने बताया कि करीब तीन माह पहले फिरौती के 50 लाख रुपए नहीं देने पर जयपुर के शिप्रा पथ पर रहने वाले बिल्डर देवेंद्र गुप्ता को भरतपुर के हिस्ट्रीशीटर बदमाश विनोद पथैना के गुर्गे पहुंच गए थे। पुलिस ने मामले में विनोद पथैना के गुर्गे पथैना भुसावर निवासी ओमवीर उर्फ मोनू, गांव कबई नदबई निवासी सुशील चौधरी, पथैना भुसावर निवासी नटवर चौधरी को गिरफ्तार किया था। इनमें ओमवीर उर्फ मोनू के कब्जे से एक पिस्टल व 5 कारतूस बरामद किए थे, जो विनोद पथैना का चाचा का लड़का निकला। कुछ माह पहले भरतपुर नगर निगम के पार्षद विष्णु मितल से पांच लाख रुपए की रंगदारी विनोद पथैना ने मांगी थी।

आपको बता दें कि 23 फरवरी की सुबह 8 बजे  अटलबंद थाना इलाके में वेलनेस जिम के बाहर तीन बदमाशों ने गजेंद्र सिंह उर्फ लाला पहलवान पर तबतोड़ फायरिंग करते हुए उस पर लाठियों से हमला कर दिया था। इस घटना का पूरा वीडियो भी सामने आया था। इस दौरान डौली नाम की एक लड़की भी जिम से बाहर आते समय फायरिंग की चपेट में आ गई। कुछ छर्रे लड़की के पैर में भी लगे थे।

घटना के बाद से बदमाश फरार चल रहे थे। इसके बाद  पुलिस को सूचना मिली थी कि चारों बदमाश गुरुग्राम में छुपे हुए हैं। इस पर पुलिस ने दबिश देकर चारों को गिरफ्तार कर लिया। जब चारों बदमाशों को भरतपुर लाया जा रहा था, बदमाशों ने भरतपुर के उद्योग नगर थाना इलाके के गुंसारा गांव के पास पुलिस से हाथपाई शुरू कर दी। जैसे ही पुलिस ने गाड़ी को रोका तो चारों बदमाश भागने की कोशिश करने लगे। इसके बाद पुलिस ने चारों बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस ने उनके पैरों में गोली मार दी।

बदमाशों को आरबीएम अस्पताल ले जाया गया। इस दौरान पूरे अस्पताल को छावनी में तब्दील बना दिया। किसी को अस्पताल में नहीं जाने दिया गया। इलाज के दौरान विनोद पथैना और चंदू देशवाल को जयपुर रैफर कर दिया गया। बाकी तीन  बदमाश परमवीर और भीम सिंह का आरबीएम अस्पताल में ही इलाज जारी है। एसपी श्याम सिंह ने बताया कि मामला हिस्ट्रीशीटर से जुड़ा हुआ है।

नोट:अपने मोबाइल पर नई हवा’की खबरें नियमित प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें

राजस्थान में सार्वजनिक अवकाश की सूची में हुआ आंशिक संशोधन

Tata Group की इस कम्पनी का बड़ा ऐलान, नहीं करेगी छंटनी, इंक्रीमेंट भी मिलेगा पहले जैसा | नौकरी गंवा चुके कर्मचारियों के हित में लिया ये बड़ा फैसला

मैं था हवा खोर…

ऐसा शातिर चोर जो दो महीने तक जज की कुर्सी पर बैठकर सुनाता रहा फैसला। आप भी जानिए इसका दिलचस्प किस्सा, रह जाएंगे दंग