भरतपुर: शराब पीकर घर आता था पति, पत्नी ने लाठी का वार कर मौत की नींद सुला दिया

भरतपुर 

शराब के नशे में पति घर आता था। इससे आए दिन घर में कलह होती थी। शुक्रवार आधी रात के बाद पति जब फिर शराब पीकर झगड़ा करने लगा तो पत्नी सिर पर लाठी का वार कर पति को मौत की नींद सुला दिया। महिला को हिरासत में ले लिया गया है।

मथुरा के बांके बिहारी मंदिर में बड़ा हादसा, भीड़ में दम घुटने से दो श्रद्धालुओं की मौत, कई अस्पताल में भर्ती

घटना भरतपुर जिले के रूपवास थाना इलाके के गांव  खेड़िया बिल्लौच की है। जहां एक महिला ने पति की  सिर पर लाठी का वार कर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार मृतक का नाम  सतवीर (30) है जिसे को शराब पीने की लत थी। इसे लेकर उसकी पत्नी शारदा (29) से अक्सर झगड़ा होता था। शुक्रवार सुबह भी दोनों में झगड़ा हुआ। शारदा ने पीहर फोन कर अपने दो भाईयों और एक भतीजे को बुला लिया। तब भी इनका झगड़ा शांत नहीं हुआ शारदा की सास घर पर नहीं थी। वहअपने पीहर गई हुई थी।

मृतक सतवीर

पुलिस को पूछताछ में शारदा ने बताया कि सतवीर शुक्रवार रात घर पर शराब पीकर आया था। तब  दोनों में कहासुनी होने लगी। शारदा ने अपने परिजनों को बुला लिया। सतवीर के शरीर पर अन्य चोटों के भी निशान है। झगड़ा इतना बढ़ा कि शारदा ने पति  सतवीर के सिर पर लाठी दे मारी जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सतवीर की मौत के बाद शारदा ने रात करीब 3 बजे पुलिस को सूचना दी। सतवीर के चचेरे भाई ने हत्या का मामला दर्ज कराया। पुलिस को शक है कि पीहर पक्ष के लोग भी इस मारपीट में शामिल हैं। सतवीर और शारदा की शादी साल 2005 में हुई थी। दोनों के 4 बच्चे हैं। सतवीर मजदूरी करता था।

मथुरा के बांके बिहारी मंदिर में बड़ा हादसा, भीड़ में दम घुटने से दो श्रद्धालुओं की मौत, कई अस्पताल में भर्ती

दिल्ली एक्साइज स्कैम: डिप्टी CM मनीष सिसोदिया के सहयोगी को शराब कारोबारी ने दिए 1 करोड़, CBI की एफआईआर में दावा

U-Turn: सरकारी बैंकों के निजीकरण पर RBI की आई सफाई, बोली- ये लेखक के निजी विचार

वकील ने कहा- कोर्ट को बाजार मत बनाइए जज साहब! जज बोले- ‘आंखें मत दिखाओ, जेल भेज दूंगा’

टैक्सपेयर्स की रियायत खत्म कर मुक्त टैक्स सिस्टम लागू कर सकती है सरकार