भरतपुर के बदमाश को मथुरा में UP पुलिस ने मुठभेड़ में गोली मारी

मथुरा 

भरतपुर का एक बदमाश UP पुलिस से मुठभेड़ के बाद मथुरा में गिरफ्तार कर लिया गया। मुठभेड़ के दौरान बदमाश के पैर में गोली लगी है। उसे जख्मी हालत में अस्पताल में भर्ती कराया है। यह बदमाश भरतपुर से आकर मथुरा-वृंदावन में लूट करता था। पुलिस के अनुसार वृंदावन में मई महीने में दर्शनों के लिए आए श्रद्धालु के साथ मोबाइल लूट की वारदात हुई थी। इस मामले में पुलिस ने मुकद्दमा दर्ज करके आरोपी की तलाश शुरू की। 50 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे देखने के बाद बदमाश की पहचान भरतपुर के पंकज के रूप में हुई।

थाना कोतवाली वृंदावन प्रभारी विजय सिंह को सूचना मिली थी कि पंकज वृंदावन में किसी वारदात को अंजाम देने आया है। सूचना मिलते ही वृंदावन पुलिस स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप टीम के साथ बदमाश की तलाश में जुट गए। टीम बदमाश की तलाश में मथुरा रोड पर मौजूद थी। उसी दौरान पंकज बाइक से आता हुआ दिखाई दिया। जिसे रुकने का इशारा किया लेकिन वह रुका नहीं और भागने लगा।

पुलिस टीम ने पीछा कर पंकज को पवन हंस हैलीपेड के सामने घेर लिया। जहां पंकज ने तमंचा निकालकर पुलिस पर फायर किया। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। जिसमें एक गोली उसके पैर में लग गई। गोली लगने से घायल हुए पंकज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया।

एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि आरोपी पंकज शातिर लुटेरा है। इस पर अभी तक 3 मुकदमे सामने आए हैं। मामलों की जानकारी की जा रही है।

‘नई हवा’ की  खबरें  नियमित  और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए  व्हाट्सएप नंबर  9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें

बिल पास करने के एवज में AEN ने मांगे 1 लाख 2 हजार, ACB ने रंगे हाथों दबोचा

प्रदेश के ये प्राइवेट कॉलेज अब हो गए सरकारी, कर्मचारियों को लेकर ये हुआ फैसला

RBI New Order: आरबीआई का ग्राहकों के हक़ में बड़ा फैसला, अब बैंकों ने ये डॉक्यूमेंट देने में की देरी तो साथ में देना होगा हर रोज इतना हर्जाना | यहां जानें डिटेल

इस यूनिवर्सिटी में निकली असिस्टेंट प्रोफेसर, एसोशिएट प्रोफेसर व प्रोफेसर की भर्ती | इस डेट तक करें अप्लाई

बचा लीजिए पैसा, FD पर फिर बढ़ेंगी ब्याज दर, जानिए वजह

7th Pay Commission: सामने आया AICPI Index का ताजा नंबर, 50 फीसदी को क्रॉस कर सकता है केंद्रीय कर्मचारियों का DA