भरतपुर
भरतपुर जिले में मंगलवार सुबह एक ही जगह और एक ही समय पर तीन वाहन आपस में टकरा गए और इससे दुर्घटनाग्रस्त कार रेलवे ट्रैक से कुछ पहले ही ठहर गई। वरना भरतपुर में आज एक एक बड़ा हादसा हो जाता। क्योंकि जरा से अंतराल के बाद ही एक ट्रेन ट्रैक पर आ गई।
घटना भरतपुर के बयाना थाना इलाके में सालाबाद रेलवे फाटक की है। ट्रेन के आने का समय होने के कारण फाटक बंद था। कोहरे के कारण ट्रक ड्राइवर को रोडवेज बस नहीं दिखी। इसी कारण वहां खड़ी रोडवेज बस को एक ट्रक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस आगे खड़ी एक कार को टक्कर मारते हुए आगे खिसकाती हुई ले गई।
बस चालक ने तुरंत ब्रेक लगाए और इस बीच गनीमत रही कि कार बंद फाटक के कारण रेलवे ट्रैक से कुछ पहले ही आकर रुक गई। घटना के कुछ सेकेंड बाद ही ट्रेन ट्रैक पर आ गई। वरना आज बड़ा हादसा हो जाता। घटना से रोडवेज बस में बैठे यात्रियों में अफरा तफरी मच गई।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- चिंगारी बनी काल: भरतपुर में शॉर्ट सर्किट ने बुझा दिया पूरा घर | एक ही दिन में अनाथ हुए दो मासूम, मां-बाप दोनों की दर्दनाक मौत
- 49 दिन बाद खुला ‘तेल का दरवाज़ा’: होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान का बड़ा फैसला | तेल-गैस कीमतें धड़ाम, भारत को मिली राहत—जेब पर कम होगा दबाव
- नागरिकता विवाद फिर भड़का: राहुल गांधी पर FIR का आदेश | इलाहाबाद हाईकोर्ट लखनऊ बेंच सख्त—CBI जांच के निर्देश, पुराने फैसले पर नया मोड़
- डमी उंगलियां, नकली रेटिना और फर्जी सिग्नेचर | जयपुर से भादरा तक फैला ‘डिजिटल धोखे’ का जाल, ATS ने दबोचा मास्टरमाइंड
- होटल के कमरे में खून का खेल | 1.5 घंटे की मुलाकात बनी मौत की कहानी… प्रेमिका ने ही प्रेमी का गला रेत दिया
- 100 KM सिर्फ 15 मिनट में! | अब आसमान से दौड़ेगा आपका रोज का सफर… भारत में ‘एयर टैक्सी’ की नई उड़ान
- SDM दफ्तर में रिश्वत का जाल: 60 हजार लेते ही दबोची गई अफसर | बैग से निकले 4 लाख, ACB का बड़ा ट्रैप
- बचत नहीं तो भविष्य अधूरा: होटल में जुटे शहर के दिमाग | निवेश के गुर सीखे, समय पर आने वालों को मिला इनाम
- हिजाब OK, बिंदी-तिलक NO? Lenskart की ग्रूमिंग गाइड पर बवाल | 27 पन्नों की पॉलिसी लीक, सोशल मीडिया पर भड़का विवाद
- नाम से खेल, जेब पर वार: बिना बताए बना दिया लोन का गारंटर | बैंक का फोन आया तो 72 साल के बुजुर्ग के उड़ गए होश
