जयपुर
राजस्थान के गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम एवं विधायक गोपाल शर्मा ने प्रकृति और सृष्टि को बनाए रखने के लिए ब्रज संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन को सर्वोपरि महत्व देने पर बल दिया है। जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर लोहागढ़ विकास परिषद द्वारा आयोजित बाल – गोपाल माखन चोर, महारास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बेढ़म ने कहा कि ब्रजभूमि और भगवान श्री कृष्ण की क्रीड़ास्थली के दर्शन एवं ब्रजरज को अपने मस्तक पर धारण करने मात्र से मानव भवसागर को पार कर लेता है।
उन्होंने कहा कि विधायक निर्वाचित होने के बाद उन्होंने ब्रज विकास बोर्ड की मांग उठाई। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ब्रज क्षेत्रीय विकास योजना लागू कर 50 करोड़ का प्रावधान कर दिया है। उन्होंने राजधानी में जन्माष्टमी के अवसर पर ब्रज संस्कृति से रूबरू कराने के लिए आयोजित इस आयोजन के लिए लोहागढ़ विकास परिषद को बधाई दी।
इस अवसर पर सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा ने कहा कि ब्रज संस्कृति भारत की संस्कृति और सृष्टि के मध्य पुल का काम करती है। ब्रज जीव जगत में प्रेम की भावना जागृत करता है। यदि प्रेम नहीं रहेगा तो सृष्टि भी कायम नहीं रहेगी। श्री राधा कृष्ण इस प्रेम के प्रतीक हैं।
थाने में 8 लाख की घूस लेते हुए SHO को दलाल सहित दबोचा | ACB की कार्रवाई
संस्था के अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार गुलाब बत्रा ने अपना अध्यक्षीय संबोधन दिया। सचिव डॉ. प्रदीप चतुर्वेदी ने संस्था की गतिविधियों की जानकारी दी। कार्यक्रम के संयोजक संस्था के कोषाध्यक्ष गोपाल गुप्ता ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बाल-गोपाल एवं कृष्ण लीला कार्यक्रम की प्रतियोगिता के परिणाम घोषित किये। बाल- गोपाल माखनचोर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हितिका वैष्णव, द्वितीय स्थान जक्ष गोयल, तृतीय स्थान खियांश जैन एवं सांत्वना पुरस्कार के रूप में वर्तिका गुप्ता को चुना गया।
इसी तरह चार संस्थाओं की कृष्ण लीला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आईपीएस कैंब्रियन अकैडमी, जगतपुरा, द्वितीय स्थान पोदार इंटरनेशनल कॉलेज जयपुर, तृतीय स्थान उच्च माध्यमिक आदर्श विद्या मंदिर, मालवीय नगर एवं सांत्वना पुरस्कार के रूप में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दांतली, सांगानेर,जयपुर को चुना गया। सभी विजेताओं को ट्रॉफी, प्रमाण पत्र एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया।
‘नई हवा’ की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
थाने में 8 लाख की घूस लेते हुए SHO को दलाल सहित दबोचा | ACB की कार्रवाई
कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए Good News, सरकार ने जारी किए ये आदेश | तत्काल लागू भी हुए
हम नमक और चीनी में खा रहे हैं प्लास्टिक | एक स्टडी में हुआ बड़ा खुलासा
नई हवा’ की खबरें नियमित और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें
