टोंक
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो टोंक ने कृषि विभाग टोंक के उपनिदेशक राजेन्द्र खंडेलवाल तथा वरिष्ठ सहायक दिनेशकुमार शर्मा को 25 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। दोनों ने ये रिश्वत निलंबित किए गए लाइसेंस को बहाल करने की एवज में मांगी थी।
एसीबी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आहद खान ने बताया कि परिवादी भांसू तहसील टोडारायसिंह निवासी गणेश सुवालका ने परिवाद दिया कि उसके चाचा राधेश्याम सुवालका के नाम से भांसू में दुकान है।गत 26 नवम्बर को कृषि विस्तार विभाग के उपनिदेशक राजेन्द्र खंडेलवाल ने इसमें कमियां बताते हुए फर्म का खाद लाइसेंस निलम्बित कर दिया और बिक्री पर रोक लगा दी। साथ ही सात दिन में स्पष्टीकरण मांगा। सात दिन के अंदर जवाब भी पेश कर दिया, लेकिन उनका लाइसेंस बहाल नहीं किया गया।
मामले में जब उपनिदेशक राजेन्द्र खंडेलवाल व वरिष्ठ सहायक दिनेश कुमार शर्मा से मिले तो उन्होंने लाइसेंस बहाल करने की एवज में 30 हजार रुपए की मांग की। इस पर उनके बीच 25 हजार रुपए देने तय हुए। सत्यापन में शिकायत सही पाए जाने के बाद एसीबी ने बुधवार शाम परिवादी गणेश ने राशि लेकर आने को कहा तो आरोपियों ने कहा कि उक्त राशि सबील शाह की चौकी के सामने स्थित बीज भंडार के संचालक संदीप कुमार को देनी है। इस पर परिवादी ने रंग लगे नोट का लिफाफा सबील शाह की चौकी के सामने संदीप कुमार को दे दिए।
जबकि उसे इसकी जानकारी नहीं थी। इतना ही कहा गया कि यह लिफाफा उपनिदेशक को देना है। ऐसे में उसने ले लिया। इस बीच पहुंची एसीबी की टीम ने उससे राशि बरामद कर ली। बाद में उपनिदेशक राजेन्द्र खंडेलवाल निवासी महेश नगर जयपुर तथा वरिष्ठ सहायक निवासी महादेववाली टोंक को कृषि विभाग विस्तार कार्यालय से गिरफ्तार कर लिया।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- भुसावर में आखातीज पर एकता का महाकुंभ… 40 जोड़ों ने एक साथ रचाई शादी | सैनी समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन में उमड़ा जनसैलाब
- ‘मुआवजा दो या आंदोलन झेलो…’ भरतपुर के व्यापारी एकजुट | 21 अप्रैल को निर्णायक बैठक, सड़क चौड़ीकरण पर आर-पार की तैयारी
- पापा बने जल्लाद… जुड़वा बेटियों का गला रेत दिया | खुद पुलिस को फोन कर बोला- मैंने अपनी बच्चियों को मार डाला
- हुनर को मिला नया ठिकाना, जयपुर में क्राफ्टशाला का आगाज़ | कारीगरों के हाथों को मिलेगा ग्लोबल मंच, स्किल से आत्मनिर्भरता की राह
- आर्थिक संकट में सियासी कटौती का फैसला | हिमाचल में CM से MLA तक सैलरी का हिस्सा 6 महीने के लिए स्थगित
- विचारों की विरासत को मिला नया मंच | ठा. देशराज सिंह सोगरवाल की पुण्यतिथि पर बनी विचारधारा की नई टीम
- Haryana News: 2 लाख की रिश्वत पर फंसा सिस्टम का पहिया | ACB के जाल में IAS का रीडर, गनौर में रंगे हाथों गिरफ्तारी
- अक्षय तृतीया पर भुसावर में धर्म की गूंज | परशुराम जन्मोत्सव में सजेगा आस्था का भव्य उत्सव
- सैनी समाज की बड़ी पहल | भुसावर में 40 जोड़ों का सामूहिक विवाह, तैयारियां जोरों पर
- लंबे इंतजार के बाद RAS-2024 परिणाम घोषित | राजस्थान को मिले 1096 नए अफसर, यहां देखें टॉप 20 की लिस्ट
