दौसा
दौसा जिले के सदर थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह सड़क हादसा हो गया। कोई अज्ञात वाहन बाइक सवार युवक टक्कर मार गया। इससे युवक की मौत हो गई। युवक की शिनाख्त मोटलास गांव निवासी जितेंद्र गुर्जर के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार जितेन्द्र (20) पुत्र विजय सिंह गुर्जर अपने गांव से दौसा की ओर जा रहा था। इस दौरान डगलाव वाले बालाजी के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसे के समय सड़क खून से सन गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उस युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वाहन की टक्कर के बाद युवक की बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई ।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- ACB का बड़ा ट्रैप ऑपरेशन | नगर पालिका में 50,000 की रिश्वत लेते सहायक कर्मचारी और दलाल गिरफ्तार
- इंडस्ट्री–अकाडमिया इंटरफेस का 44वां राष्ट्रीय आयोजन | शिक्षा और उद्योग के बीच सहयोग पर हुआ मंथन, 400 से अधिक विद्यार्थियों की भागीदारी
- एग्जिट पोल 2026: किसकी बनेगी सरकार? | चौंकाने वाले आंकड़ों ने बढ़ाई सियासी धड़कनें, बंगाल में BJP की आंधी, तमिलनाडु में कांटे की टक्कर, केरल में UDF वापसी के संकेत
- वार्ड 41 की सभा में उठीं जमीनी समस्याएं | झूले टूटे, नालियां जाम—निगम ने सीएम तक बात पहुंचाने का दिया भरोसा
- जयपुर मेट्रो फेज-2 को मिली फाइनल मंजूरी | 13,037 करोड़ की परियोजना से बदलेगा गुलाबी शहर का ट्रांसपोर्ट नक्शा
- पदोन्नति के साथ नई तैनाती: राजस्थान पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल | 52 डिप्टी एसपी के तबादले, कई को मिली अहम यूनिट्स की कमान; यहां देखें पूरी लिस्ट
- विकलांग मां और मंदबुद्धि पिता की बेटियों की शादी पर संकट | मुस्कान संस्था बनी उम्मीद की किरण, 31,000 रुपये की सहायता से भरा घर
- समरसता और सेवा का संगम | केशव नगर में विहिप सेवा विभाग का प्रशिक्षण व सम्मान समारोह आयोजित
