भीलवाड़ा (Bhilwara) में एसीबी अजमेर की ट्रैप कार्रवाई में तहसीलदार गणेश कच्छावा और ई-मित्र संचालक हेमराज साहू 60 हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़े गए। लीज डीड रजिस्ट्रेशन के बदले एसी और प्रति बीघा 10 हजार रुपये की मांग का आरोप।
भीलवाड़ा
जमीन की लीज डीड रजिस्ट्रेशन का काम कराने निकला एक परिवादी जब सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटते-काटते थक गया, तो उसे बताया गया कि काम का अपना ‘रेट’ है—एक एसी (एयर कंडीशनर) और प्रति बीघा 10 हजार रुपये। लेकिन इस बार सौदा पूरा होने से पहले ही जाल बिछ चुका था। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की अजमेर इकाई ने कार्रवाई करते हुए तहसीलदार गणेश कच्छावा और ई-मित्र संचालक हेमराज साहू को 60 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोच लिया।
आधी रात बना जल्लाद, सुबह खुद किया इकबाल | पिता ने तलवार से पत्नी और 8 साल की बेटी को मार डाला
मामला भीलवाड़ा का है, जहां परिवादी अपनी फर्म के लिए लीज पर ली गई जमीन की लीज डीड रजिस्ट्रेशन करवाना चाहता था। इसी सिलसिले में वह ई-मित्र संचालक हेमराज साहू के संपर्क में आया। आरोप है कि हेमराज ने उसे बताया कि काम करवाने के लिए तहसीलदार गणेश कच्छावा से मिलना होगा।
परिवादी के अनुसार, बाद में जब वह दोबारा ई-मित्र संचालक से मिला तो उसे साफ शब्दों में “रेट” समझा दिया गया। कहा गया कि साहब को एक एसी और प्रति बीघा 10 हजार रुपये देने होंगे, तभी काम जल्दी हो पाएगा।
परिवादी ने इस मांग की शिकायत एसीबी अजमेर को दी। शिकायत मिलने के बाद 9 मार्च को एसीबी ने मांग का सत्यापन कराया, जिसमें रिश्वत मांगने की बात सही पाई गई। इसके बाद टीम ने जाल बिछाया।
गुरुवार 12 मार्च को तय योजना के अनुसार परिवादी ने 60 हजार रुपये रिश्वत के तौर पर दिए। आरोप है कि यह रकम ई-मित्र संचालक हेमराज साहू ने लेकर तहसीलदार गणेश कच्छावा की टेबल की दराज में रख दी, जहां से एसीबी की टीम ने मौके पर ही राशि बरामद कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक पुलिस गोविन्द गुप्ता के अनुसार, ट्रैप कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। जांच एजेंसी अब इस पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी है और संभावना जताई जा रही है कि आरोपियों के ठिकानों पर भी तलाशी कार्रवाई की जा सकती है।
नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
‘जीरो नंबर वाले भी नौकरी के हकदार?’ | फोर्थ क्लास भर्ती पर हाईकोर्ट हैरान, सरकार से मांगा जवाब
खून की कमी चुपचाप वार करती है | आयरन की गोली बेअसर क्यों? आदतें बदलें, हीमोग्लोबिन खुद बढ़ेगा
‘नई हवा’ की खबरों को Subscribe करने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़ें।
