हड़ताल पर गए बिजली निगमों के 4 हजार JEN, बिजली आपूर्ति पर संकट | वेतन व एसीपी विसंगति दूर करने की कर रहे हैं मांग

जयपुर 

वेतन व एसीपी विसंगति दूर करने की मांग को लेकर प्रदेश की बिजली कंपनियों के चार हजार JEN सोमवार को हड़ताल पर चले गए। यदि उनका सामूहिक कार्य बहिष्कार जारी रहता है प्रदेश में बिजली की आपूर्ति पर संकट खड़ा हो सकता है। सभी JEN को महापड़ाव के लिए जयपुर पहुंचने का आह्वान किया गया है। मंगलवार को महापड़ाव की घोषणा की गई है। इधर राजस्थान विद्युत तकनीकी कर्मचारियों का भी महापड़ाव सोमवार से जयपुर में शुरू हो गया।

राष्ट्रप्रेम…

प्रदेश के बिजली निगमों के JEN ‘पॉवर इंजीनियर्स एसोसिएशन ऑफ राजस्थान’ के बैनर तले अपना आंदोलन कर रहे हैं। उन्होंनेआज से कार्य बहिष्कार शुरू किया है। एसोसिएशन के प्रदेश संयुक्त सचिव नितिन जोशी ने कहा है कि सरकार ने एसीपी विसंगति दूर करने के लिए बजट में घोषणा भी की है, लेकिन अभी तक इसेलागू नहीं की गई है। इससे अभियंता वर्ग आक्रोशित है। उन्होंने बताया कि इसे लेकर राज्य के सभी जिलों में मुख्यमंत्री के नाम जिला कलक्टर को ज्ञापन भी दिया गया। लेकिन सरकार नहीं चेती। मजबूरन प्रदेश की बिजली कंपनियों के JEN ने कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया है।

जोशी ने बताया कि 4 हजार से अधिक जेईएन सामूहिक अवकाश पर हैं। इसे लेकर उच्च अधिकारियों का भी समर्थन मिला है। उन्होंने अफ़सोस व्यक्त किया कि राजस्थान के जेईएन पूरे देश में सबसे कम वेतनमान पर कार्य कर रहे हैं। पदोन्नति ना होने पर पूरे सेवाकाल में एक भी पदोन्नति पद का वेतनमान नहीं मिल पा रहा है।

तकनीकी कर्मचारियों का महापड़ाव शुरू 
इधर राजस्थान विद्युत तकनीकी कर्मचारी एसोसिएशन के आह्वान पर 13 सूत्री मांग पत्र को लेकर तकनीकी कर्मचारियों का जगतपुरा में महापड़ाव शुरू हो गया है। इसमें प्रदेश भर के तकनीकी कर्मचारियों का जयपुर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। प्रदेशाध्यक्ष पृथ्वीराज गुर्जर ने बताया कि डिस्कॉम कंपनियों में कार्यरत अधिकारियों व कार्मिकों के लिए ओपीएस लागू करने में अड़चनें डाली जा रही हैं। उससे कर्मचारियों व अधिकारियों में आक्रोश हैं। सभी की मांग हैं कि राज्य कार्मिकों की तर्ज पर डिस्कॉम कर्मचारियों की भी पेंशन लागू करे।

नई हवा’ की  खबरें  नियमित  और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए  व्हाट्सएप नंबर  9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें

राष्ट्रप्रेम…

जोधपुर में भीषण सड़क हादसा: स्लीपर बस और कार में टक्कर, नागौर के दम्पती और बेटे की मौत

सरकार ने फिर किए RAS अधिकारियों के ट्रांसफर, यहां देखिए लिस्ट

सरकार ने नए जिलों में नियुक्त किए जिला शिक्षा अधिकारी | यहां देखिए लिस्ट

अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति के नाम पर सामने आया बड़ा घोटाला, 21 राज्यों के 1572 संस्थानों में से 830 फर्जी निकलीं, CBI जांच के आदेश | आपकी स्टेट में कितनी फर्जी; जानिए यहां

RBI ने लॉन्च किया UDGAM पोर्टल, अब आसानी से लगा सकेंगे अनक्लेम्ड डिपॉजिट का पता | बैंकों में पड़े हैं 35000 करोड़, यदि आपकी भी है राशि तो ऐसे करें पता | लिस्ट में अभी ये बैंक किए शामिल

सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के LTC के बदले नियम, अब पहले से ज्यादा फायदे

गुस्साए जज ने पत्नी को गोली से उड़ाया, घर से बरामद हुईं 47 बंदूक और 26 हजार राउंड गोला-बारूद | हत्या की वजह जानेंगे तो रह जाएंगे हैरान