कविता
डॉ.विनीता राठौड़
अहंकार परिचायक दुर्बलता का, नम्रता मार्ग है उन्नति का
इतिहास से हमें अब तो, सीखना और सिखाना होगा
गर भूले दायित्वों को तो, उनका मोल चुकाना होगा
अग्रगामी बन भटके राही को, राह हमें सुझाना होगा
किंचित किसी श्राप वश जो, हो गए हैं पथभ्रमित
पथ भूले इन पथिकों को, सही राह पर लाना होगा।
निरंकुश उत्पातियों को भी, नम्रता पूर्वक समझना होगा
जो ना समझे तो, बल बुद्धि का प्रयोग भी करना होगा
तोड़ कर अपने मौन को, सबक उन्हें सिखाना होगा
डाॅक्टर, इन्जीनियर, कम्पाउन्डर, नर्स व तकनीशियन को
कर्म योद्धा हमें समझना ही होगा
वैज्ञानिक, सैनिक, सिपाही, मीडिया कर्मी हो या सफाई कर्मी
सबका यथोचित मान हमें करना होगा
कर्म युद्ध के इन अजेय योद्धाओं की, ढाल हमें बनना ही होगा
संकटग्रस्त इनके प्राणों की, रक्षा सुनिश्चित करना होगा
विषकारी कोरोना को, हर हाल में परास्त करना होगा।
नवयुग का आरंभ है यह, आशावादी तो रहना होगा
अपने अपने हिस्से का कर्म, पूर्ण निष्ठा से करना होगा
छोड़ कर अपने अहंकार को, नम्रता पूर्वक जीना होगा।
( लेखिका राजकीय महाविद्यालय, नाथद्वारा में प्राणीशास्त्र की सह आचार्य हैं)
ये भी पढ़ें
- NTA की एक्सपर्ट टीचर ही निकली पेपर लीक गैंग की सरगना | घर में लगाई ‘सीक्रेट क्लास’, बच्चों को रटवाए वही सवाल जो NEET में आए
- अभी टला अनशन, खत्म नहीं हुआ आंदोलन | प्रशासन के आश्वासन पर व्यापार महासंघ ने लिया बड़ा फैसला, 26 मई का भरतपुर बंद बरकरार
- सिर्फ यूरिया-डीएपी से नहीं चलेगी खेती | उदयपुर कृषि महोत्सव में वैज्ञानिकों ने किसानों को दी चेतावनी, संतुलित उर्वरक उपयोग पर जोर
- बिजली गई तो घंटों नहीं लौटी | भीषण गर्मी में दौसा के लोगों का फूटा गुस्सा, मच्छरों और कटौती ने किया बेहाल
- ‘घर में चल रही थी NEET की गुप्त क्लास’ | CBI ने दबोचा केमिस्ट्री प्रोफेसर, छात्रों को पहले ही रटवाए गए थे असली सवाल
- भोजशाला पर हाईकोर्ट की बड़ी मुहर | ASI रिपोर्ट को माना सही, कहा- ‘यह मंदिर स्वरूप वाला स्थल’ | मूर्तियां, श्लोक और हवनकुंड…वे सबूत जिनसे हुई हिंदू पक्ष की जीत
- NEET फिर से, लेकिन बिना झंझट | अब 21 जून को होगी परीक्षा, फीस लौटेगी और पुराना एडमिट कार्ड बेकार
- ‘अब घर से चलेगी सरकार’ | दिल्ली में हफ्ते में 2 दिन Work From Home, मंत्रियों-अफसरों की गाड़ियों पर भी ब्रेक
- दिल्ली में भरतपुर का दम | जयशंकर टाईगर क्लब ने नेशनल ताइक्वांडो में जीते 10 मेडल, विरोधियों को चटाई धूल
- सेवा का नया साल शुरू | लायंस क्लब भरतपुर कोहिनूर की नई टीम घोषित, सर्वसम्मति से चुने गए पदाधिकारी
