हिमाचल में दर्दनाक हादसा, खाई में समाई सूमो, 6 पुलिस जवानों सहित 8 की मौत | ड्राइवर पर गिरी चट्टान और फिर सूमो खाई में लुढ़की

चंबा

इस समय हिमाचल प्रदेश से एक दर्दनाक हादसे की खबर आ रही है। प्रदेश के दुर्गम क्षेत्र चंबा जिला के तीसा में शुक्रवार करीब  सुबह 9.30 बजे तीसा से बैरागढ़ मार्ग पर जा रही पुलिस जवानों से भरी सूमो गाड़ी पर पहले चट्टान गिरी गिरी और इससे गाड़ी सड़क से छिटक कर नदी में करीब 300 मीटर गहरी खाई में समा गई। इससे में 6 पुलिस जवानों सहित आठ जनों की मौत हो गई है, जबकि तीन व्यक्ति घायल हैं।

वाहन में कुल 11 लोग सफर कर रहे थे। इसमें 9 पुलिसकर्मी थे। हादसे में 6 पुलिसकर्मियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि 3 बुरी तरह से जख्मी हुए हैं। इसके अलावा एक चालक व एक स्थानीय व्यक्ति की भी मौत हुई है। घायलों का तीसा अस्पताल में उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है कि 2-IRBn बटालियन के पुलिस जवान सूमो में लोंग रेस पेट्रोलिंग पर जा रहे थे। इस दौरान तरवाई पुल के पास यह हादसा हो गया। जानकारी के मुताबिक पहाड़ी से पत्थर गिरकर सीधा बोलेरो कैंपर (Bolero Camper) के चालक की गर्दन पर लगा। इसके बाद बेकाबू वाहन सीधे ही नदी में लुढ़क गया। सूमो पर चट्टान  गिरने के बाद कुछ लोग इससे बाहर छिटक गए और पत्थरों से टकराने से गंभीर चोटें लगीं। पहाड़ी से लुढ़कने के बाद सूमो नाले के बीचों बीच रुकी।

इनकी हुई मौत
मृतक पुलिस कर्मियों की पहचान एसआई (SI) राकेश गौड़, हैड कांस्टेबल प्रवीण टंडन, कांस्टेबल कमलजीत, सचिन व अभिषेक के तौर पर हुई है। जबकि चालक की पहचान 39 वर्षीय चंदू राम के तौर पर हुई है। स्थानीय नागरिक की पहचान पंकज कुमार के तौर पर हुई है। शुरूआती जानकारी में चार जवानों के घायल होने की सूचना थी, इनमें से एक ने बाद में दम तो़ड़ दिया

स्थानीय विधायक हंसराज ने इस हादसे के लिए PWD अधिकारियों को दोषी ठहराया है। उन्होंने बताया कि बार-बार कहने के बावजूद पहाड़ी को नहीं हटाया गया। इससे आज यह हादसा हो गया।

उन्होंने विभाग के अधिशासी अभियंता पर FIR दर्ज करने की मांग की है। हंसराज ने दावा किया कि उन्होंने इस सड़क को बंद करवाया था, लेकिन सरकार ने इसे फिर खोल दिया।

नई हवा’ की  खबरें  नियमित  और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए  व्हाट्सएप नंबर  9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें

RAS अधिकारियों के तबादले, कई को नवगठित जिलों में ADM लगाया, 2 को किया APO | यहां देखें लिस्ट

Good News: और सस्ती हुई बिजली, सरकार ने खत्म किया फ्यूल सरचार्ज

अदालत ने दिया आदेश- शिवलिंग हटाया जाए; फैसला लिखते ही रजिस्ट्रार हो गए बेहोश, फिर जज ने बदल दिया फैसला

RAS-2023 प्री परीक्षा की तिथि घोषित, जानिए कब होगी | 905 पदों पर हो रही है भर्ती

38 साल पहले कोर्ट में डाली थी तलाक की अर्जी, अब आया ये फैसला | इस बीच पति ने कर ली दूसरी शादी; और इसके बाद हुए बच्चों का भी बसा दिया घर

टैक्स डिडक्शन क्लेम के लिए की ये गलती तो आ जाएगा नोटिस, ऐसे नजर रख रहा है Income Tax विभाग