शिमला
शिमला में हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) के विभिन्न संगठनों और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के बीच शुक्रवार शाम को हुई महत्वपूर्ण बैठक के बाद परिवहन संगठनों ने अपनी प्रस्तावित हड़ताल वापस लेने का निर्णय लिया। यह निर्णय प्रदेश के लाखों यात्रियों को राहत देने वाला साबित होगा।
राजस्थान हाईकोर्ट को मिलेंगे 7 नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने दी मंजूरी
परिवहन निगम के स्वर्ण जयंती वर्ष में बड़े सुधारों की पहल
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हिमाचल सरकार और परिवहन निगम जनता की सेवा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। इस वर्ष निगम अपनी स्वर्ण जयंती मना रहा है और इसे और अधिक सक्षम एवं प्रभावी बनाने के लिए महत्वपूर्ण सुधार किए जा रहे हैं।
कर्मचारियों को समय पर वेतन और पेंशन का लाभ
उपमुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि सभी कर्मचारियों और पेंशनर्स को समय पर वेतन और पेंशन का भुगतान सुनिश्चित किया जा रहा है। सरकार ने पुरानी पेंशन योजना का लाभ भी निगम कर्मचारियों को दिया है, जिससे हजारों कर्मचारियों को आर्थिक सुरक्षा मिली है।
ओवर टाइम अलाउंस के लिए 15 करोड़ जारी
कर्मचारियों की मांगों को ध्यान में रखते हुए सरकार ने 5 करोड़ रुपये का ओवर टाइम अलाउंस पहले ही जारी कर दिया है, और जल्द ही अतिरिक्त 10 करोड़ रुपये भी जारी किए जाएंगे। इससे निगम कर्मचारियों को सीधे लाभ मिलेगा और उनका उत्साह बढ़ेगा।
सरकार का संदेश – समर्पण और सेवा सर्वोपरि
बैठक के दौरान उपमुख्यमंत्री अग्निहोत्री ने स्पष्ट किया कि सरकार प्रदेश में सुलभ, सुरक्षित और बेहतर परिवहन सेवा के लिए संकल्पित है। कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता पर किया जाएगा ताकि हिमाचल पथ परिवहन निगम की कार्यक्षमता और सेवा में निरंतर सुधार हो।
नई हवा की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
राजस्थान हाईकोर्ट को मिलेंगे 7 नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने दी मंजूरी
हिमाचल में शिक्षकों को बड़ा झटका: अनुबंध अवधि के वित्तीय लाभ नहीं मिलेंगे, आदेश वापस
हाई कोर्ट में सिविल जज के पदों पर भर्ती का जारी हुआ नोटिफिकेशन, इतने पदों पर होगी भर्ती
सरकारी कर्मचारियों को मिल सकते हैं 5 प्रमोशन! 8वें वेतन आयोग से नई उम्मीदें
नई हवा’ की खबरें नियमित और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें
