यमुनानगर
हरियाणा में यमुनानगर के सिटी सेंटर रोड पर बुधवार आधी रात के बाद करीब डेढ़ बजे कबाड़ गोदाम में भीषण आग लगा गई। इसमें एक ही परिवार के चार लोग जिंदा जल गए। इस सभी की मौत हो गई। मृतकों पिता और उसके तीन बच्चे शामिल हैं। जबकि महिला झुलस गई। इनके ऊपर रह रहा परिवार भी आग की चपेट में आ गया। 17 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
कबाड़ गोदाम के ऊपर बने कमरों में रह रहे श्रमिकों के परिवार आग की लपटों में घिर गए। कुछ ही पल में एक परिवार इसकी चपेट में आ गया। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग भी बाहर आ गए। इसकी सूचना दमकल को देने के साथ-साथ बचाव का प्रयास किया गया। कुछ परिवारों को बाहर निकाल लिया गया।
37 वर्षीय नियामुद्दीन, उसकी 12 वर्षीय बेटी फिजा, बेटा आठ वर्षीय चांद, तीन वर्षीय रेहान की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसकी पत्नी 25 वर्षीय नसीमा बुरी तरह से झुलस गई। उसे सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
आग पहली मंजिल तक फैल गई थी। परिवार गोदाम के ऊपर बने क्वार्टरों में रह रहा था। अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। आग से सारा सामान भी जलकर राख हो गया। दमकल की 8 गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया
यह गोदाम नवीन नाम के कबाड़ी का है। वह यहां 40 साल से यह कबाड़ का काम कर रहा है। गोदाम के उपर ही उसने मजदूरों के रहने के लिए क्वार्टर बना रखे हैं। गोदाम की छत पर करीब 22 क्वार्टर बने हैं। इनमें 17 के करीब लोग रहते हैं।
पुलिस और दमकल ने गोदाम की छत पर बने अन्य क्वार्टरों से लोगों को निकालना शुरू किया। इस दौरान दो जगहों से दीवार को तोड़ा, क्योंकि आग फैलकर नीचे गोदाम तक पहुंच चुकी थी। ऐसे में दीवार को तोड़कर 17 और लोगों को बाहर निकाला। इस दौरान रतनेश, श्याम बिहारी, शिवम, पन्नालाल, सुनीता, सूरज, मनोज, रिया, सुरेंद्र, इंद्र, विशाल, चंदन, खुशबू, आदित्य को बाहर निकाला गया।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- वेतन कटौती और 12 घंटे ड्यूटी के विरोध में हड़ताल पर गए राजस्थान के 108-104 एम्बुलेंसकर्मी
- दौसा को मिला रोटरी में बड़ा सम्मान,रो. नवल खंडेलवाल बने रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3056 के एडिशनल डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी
- ठिठुरती शाम…
- 2434 करोड़ का बैंक फ्रॉड उजागर, PNB के लोन डूबे, SREI समूह की दो कंपनियां कटघरे में
- सात दिन; संस्कार और सेवा की साधना, RD Girls College में NSS शिविर का सांस्कृतिक-खेल उत्सव के साथ समापन
- भ्रष्टाचार पर ये कैसा जीरो टॉलरेंस! ACB के 600 से ज्यादा केस फाइलों में कैद, विभागों ने रोक रखी अभियोजन की चाबी
- स्टेट हाईवे पर मौत की रफ्तार | ट्रेलर–बोलेरो भिड़ंत, 5 की मौत, पूरा परिवार उजड़ गया
- नियम बदले तो भविष्य अंधकारमय! | संविदा नर्सेज ने काली पट्टी बांधकर सरकार को चेताया—भर्ती हो मेरिट + बोनस से
- कार्यस्थल की सुरक्षा पर सीधा संवाद | POSH Act-2013 पर RCCI–Council Quest का जागरूकता व इंटरएक्टिव सत्र सफल
- आम से बदलेगी जनजातीय खेती की तस्वीर | अम्बावी में आधुनिक आम बागवानी पर किसानों को मिला वैज्ञानिक मंत्र
