करनाल में DTP ने पांच लाख की घूस लेते हुए गिरफ्तार, ड्राइवर भी पकड़ा गया

करनाल 

हरियाणा के करनाल में शुक्रवार को स्टेट विजिलेंस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नगर योजनाकार डीटीपी विक्रम सिंह को 5 लाख की घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ डीटीपी के ड्राइवर को भी 5000 रुपए की रिश्वत के साथ दबोचा गया है। आरोपियों ने यह घूस कॉलोनी काटने की अनुमति देने के एवज में मांगी  थी।

विजिलेंस इंस्पेक्टर सचिन ने बताया कि एक शिकायत मिली थी कि डीटीपी विक्रम सिंह ने अपने ड्राइवर के माध्यम से पैसों की मांग की है। परिवादी को कॉलोनी काटने के लिए अनुमति नहीं मिल रही थी। इसके लिए डीटीपी बार-बार चक्कर लगवा रहा था। बाद में ड्राइवर के माध्यम से रिश्वत की मांग की।

शिकायत के बाद  इसका सत्यापन किया गया जिसके बाद टीम बनाकर डीटीपी विक्रम सिंह करनाल को 5,00,000 रुपए के साथ रंगे हाथ  गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि डीटीपी के ड्राइवर बलबीर को 5000 रुपए की रिश्वत के साथ पकड़ा है। भ्रष्टाचार का केस दर्ज करके विजिलेंस टीम जांच में जुटी है। कोर्ट से रिमांड लिया जाएगा।

हुडा व नगर निगम का चार्ज
बताया गया कि डीटीपी विक्रम के पास शहर में हुडा व नगर निगम का चार्ज था। दोनों विभागों की तरफ से अवैध निर्माण पर निगरानी का जिम्मा था। शुक्रवार को विजिलेंस की टीम ने कॉलोनी काटने की अनुमति के लिए पैसे मांगने की शिकायत मिलने के बाद सेक्टर- 6 में डीटीपी के मकान पर रेड मारी। जहां से उसे 5 लाख रिश्वत के साथ पकड़ा। साथ में उसके ड्राइवर को भी गिरफ्तार किया।

लंबे समय से डीटीपी विक्रम चर्चा में आ रहा था। चर्चा थी कि पहले डीटीपी विक्रम अवैध निर्माण को गिराता था। फिर कॉलोनी काटने वालों से मोटी रिश्वत लेता था। विजिलेंस की टीम काफी समय से विक्रम को पकड़ने का प्रयास कर रही थी।

CBSE 10th,12th Term 2: सीबीएसई ने जारी की टर्म 2 डेटशीट

प्रश्नकाल में उठा पर्यटन का मामला तो मंत्री विश्वेन्द्र सिंह ने ये दिया मजेदार जवाब, जानिए ऐसा क्या कह दिया

पुलिस ने रोका रास्ता तो नाराज सांसद किरोड़ी लाल मीना फुटपाथ पर बैठे, सरकार के किसी मंत्री से जा रहे थे मिलने; देखिए वीडियो में सांसद का गुस्सा 

रेलवे के विद्युतीकरण प्रोजेक्ट में घोटाला: अंडरवेट स्टील लगाईं, दांव पर यात्रियों की सुरक्षा