हरियाणा में भयावह हादसा: रोडवेज बस-क्रूजर की आमने सामने टक्कर,  8 की मौत, मचा चीत्कार

जींद 

हरियाणा के जींद में शनिवार सुबह करीब दस बजे भिवानी रोड पर गांव बीबीपुर के पास एक भयावह हादसा हुआ। रोडवेज बस-क्रूजर की आमने सामने इतनी भीषण भिड़ंत हुई कि आठ लोगों की जान चली गई  और करीब एक दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मरने वाले सभी क्रूजर सावार हैं। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। लोग मदद के लिए दौड़ पड़े और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन दो घायलों ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया  जबकि छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

मरने वालों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है कि वह कहां के रहने वाले हैं। बताया जा रहा है कि ​भिवानी  डिपो की एक बस सुबह साढ़े 9 बजे जींद बस स्टैंड से निकली थी। वह भिवानी रोड पर बीबीपुर गांव के पास पहुंची तो ​मुंढाल से सवारी भरकर चली एक क्रूजर जीप से उसकी आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयंकर थी कि इस हादसे में क्रूजर जीप के परखच्चे उड़ गए। हादसा होते ही हाहाकार मच गया। मौके पर ही छह लोगों की मौत हो गई। सभी घायलों को नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। जहां दो और लोगों ने दम तोड़ दिया।

जानकारी के अनुसार तेज बारिश होने के कारण सामने कुछ दिखाई नहीं देने के कारण यह हादसा हुआ बताया जा रहा है। हादसे में 3 महिलाएं, 1 बच्चा व 6 अन्य लोगों समेत 12 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी का इलाज नागरिक अस्पताल में चल रहा है। फिलहाल मौके पर भारी पुलिस बल पहुंचा है।

नोट: अपने मोबाइल पर  नई हवा’ की  खबरें  नि:शुल्क और नियमित प्राप्त करने  के लिए  व्हाट्सएप नंबर  9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें

बालासोर ट्रेन हादसा: रेलवे के तीन अधिकारी अरेस्ट, गई थी 292 लोगों की जान

प्रदेश के इन जिलों में खुलेंगे नवीन उप पुलिस अधीक्षक कार्यालय और थाने, 249 पदों का सृजन | 918 थानों में आईटी प्रशिक्षित कांस्टेबलों की भी होगी नियुक्ति

प्रदेश में खुलेंगे 5 लोक अभियोजक कार्यालय

सहायक अभियोजक अधिकारी सहित अब इन विभागों के अराजपत्रित पद हुए राजपत्रित, सरकार ने दी मंजूरी