गहलोत सरकार ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल कर दिया। सबसे बड़ा फेरबदल पुलिस के बेड़े में तीस IPS अफसरों के तबादले कर दिए। वहीं सात आईएएस के भी तबादले कर दिए।
कार्मिक विभाग के संयुक्त शासन सचिव देवेन्द्र कुमार की ओर से जारी आदेशों के अनुसार सरकार ने कई जिलों के SP और DIG बदल दिए हैं। तीन IPS अफसर ऐसे हैं जिनको अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। तबादलों से महानिदेशक और अतिरिक्त महानिदेशक स्तर के IPS अफसर भी प्रभावित हुए हैं।
इसी तरह आईएएस अफसरों की एक अलग सूची निकाली गई है। नीचे देखिए पूरी लिस्ट: